Samsung Galaxy S10 Lite की भारत में यह हो सकती है कीमत

खबर है कि Samsung Galaxy S10 Lite को ऑनलाइन रिटेल स्टोर Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा। लॉन्च ऑफर्स के साथ कीमत 40,000 रुपये के आसपास होगी।

Samsung Galaxy S10 Lite की भारत में यह हो सकती है कीमत

Samsung Galaxy S10 Lite में हैं तीन रियर कैमरे और इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S10 Lite में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम से लैस हो सकता है Galaxy S10 Lite
  • 6.7 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट में
विज्ञापन
OnePlus जैसे ब्रांड को चुनौती देने के मकसद से Samsung ने अगले महीने स्नैपड्रगन 855 प्रोसेसर से लैस अपन फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S10 Lite को भारत में फरवरी में लॉन्च करने की योजना बनाई है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से दी है। मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट की कीमत 40,000 रुपये- 45,000 रुपये के बीच होने का दावा है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि सैमसंग के इस फोन की बिक्री फरवरी महीने के पहले हफ्ते में शुरू होगी।

खबर है कि Samsung Galaxy S10 Lite को ऑनलाइन रिटेल स्टोर Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा। लॉन्च ऑफर्स के साथ कीमत 40,000 रुपये के आसपास होगी। यह जानकारी भी IANS ने सूत्रों के हवाले से बताया है। याद रहे कि गैलेक्सी एस10 लाइट को गैलेक्सी नोट 10 लाइट के साथ सीईएस 2020 में लॉन्च किया गया था।

इसके बाद Samsung Galaxy S10 के इस कमज़ोर वर्ज़न को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया था। जिससे सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट को जल्द ही भारत में लाए जाने की ओर इशारा मिला था।
 

Galaxy S10 Lite specifications

सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) इनफिनिटी ओ सुपर एमोलेड पैनल है। पिक्सल डेनसिटी 394 पिक्सल प्रति इंच है। आगे से गैलेक्सी एस10 लाइट दिखने में गैलेक्सी नोट 10 लाइट की तरह है। दोनों ही फोन एक जैसे डिस्प्ले प्रोफाइल के साथ आते हैं। इनमें डिस्प्ले के केंद्र में टॉप पर होल-पंच है। बेज़ल पतले हैं और किनारे घुमावदार। पीछे की तरफ गैलेक्सी एस10 लाइट में गैलेक्सी नोट 10 लाइट की तुलना में बड़ा कैमरा मॉड्यूल है।

गैलेक्सी एस10 लाइट में 64-बिट 7एनएम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज़ है। Samsung ने फिलहाल हैंडसेट में इस्तेमाल किए गए चिपसेट का खुलासा नहीं किया है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग के इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होगा। यह सैमसंग हैंडसेट 8 जीबी तक रैम के साथ आता है। दूसरा विकल्प 6 जीबी रैम का है।

Samsung Galaxy S10 Lite तीन रियर कैमरे वाला हैंडसेट है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। अपर्चर एफ/ 2.0 है और यह सुपर स्टेडी ओआईएस स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। सैमसंग का कहना है कि सुपर स्टेडी ओआईएस फीचर कैमरा ऐप में मौज़ूद सुपर स्टेडी मोड के साथ काम करेगा। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। यहां पर बेहतर क्लोजअप शॉट के लिए एफ/ 2.4 लेंस वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी दिया गया है।

फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। गैलेक्सी एस10 लाइट की बैटरी 4,500 एमएएच की है जो सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है और यूज़र्स हैंडसेट को फेस अनलॉक के ज़रिए भी सुरक्षित रख पाएंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है और 1 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। गैलेक्सी एस10 लाइट का डाइमेंशन 75.6 x 162.5 x 8.1 मिलीमीटर है और वज़न 186 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sturdy body
  • Display is bright and vivid
  • Good overall performance
  • Solid battery life
  • Capable cameras
  • कमियां
  • Low-light video isn’t great
  • No IP rating or wireless charging
  • Back scuffs easily
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4,500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy S10 Lite, Samsung
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. SpaceX को बड़ा झटका, वैल्यू में करोड़ों डॉलर की गिरावट
  2. Apple के टचस्क्रीन MacBook Pro में होगा Samsung का OLED डिस्प्ले!
  3. OnePlus N6x में मिलेंगे AI टूल्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. Huawei Nova 16 SE में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, जल्द हो सकता है लॉन्च
  5. Redmi K100 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
  6. Bank of Baroda ग्राहकों का डेटा लीक, बैंक ने जारी किया बयान; क्या आपका पैसा सुरक्षित?
  7. दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी बनी Apple, चिपमेकर NVIDIA को दी मात
  8. 260KM की धांसू रेंज वाली Avore Electric EX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च, 4 घंटे में होगी फुल चार्ज
  9. चश्मे में कैमरा, AI ट्रांसलेशन और म्यूजिक सपोर्ट! Pebble ने भारत में लॉन्च किए Smart Glasses
  10. अब इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान AI? ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन ने बोली चौंकाने वाली बात
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »