Samsung गैलेक्सी फोन के कारण जली कारः रिपोर्ट

Samsung ने साल 2016 में Galaxy Note 7 उतारकर खूब चर्चा बंटोरी थी। लेकिन यह चर्चा सकारात्मक न होकर...

Samsung गैलेक्सी फोन के कारण जली कारः रिपोर्ट

Samsung गैलेक्सी

ख़ास बातें
  • Samsung ने साल 2016 में Galaxy Note 7 से बंटोरी थी 'चर्चा'
  • Galaxy Note 7 के जगह-जगह फटने की खबरें आई थीं
  • यूज़र ने सैमसंग स्टोर पर शिकायतों का अंबार लगा दिया था
विज्ञापन
Samsung ने साल 2016 में Galaxy Note 7 उतारकर खूब चर्चा बंटोरी थी। लेकिन यह चर्चा सकारात्मक न होकर नकारात्मक ज्यादा थी। क्योंकि Galaxy Note 7 के जगह-जगह फटने की खबरें आई थीं। ध्यान देनी वाली बात है कि Galaxy Note 7 को जहाज में बैन कर दिया था और यूज़र ने सैमसंग स्टोर पर शिकायतों का अंबार लगा दिया था। फिर कंपनी ने Galaxy Note 7 को वापस मंगाने का कदम उठाया था। स्मार्टफोन प्रोडक्शन के लिहाज़ से खराब रहा और यह सैमसंग के लिए साल का सबसे खराब उत्पाद साबित हुआ। तब से लेकर अब तक सैमसंग सुरक्षा के पहलू को लेकर सतर्क हो चुकी है। और उसने ग्राहकों की सुरक्षा से जुड़ी शिकायतें गंभीरता से सुननी शुरू कर दी हैं।

अब एक नई जानकारी सामने आ रही है, जिसमें कहा गया है कि एक डिट्रॉयट की महिला ने शिकायत की है कि उसकी कार में रखे सैमसंग फोन ने आग पकड़ ली, जिससे कार धू-धू कर जल उठी। सैमसंग ने इसका तुरंत संज्ञान लिया और अपने इंजीनियर को जली हुई कार की पड़ताल करने के लिए भेजा। साथ ही यह भी पता लगवाया कि कौन  से फोन में आग लगी और इसके पीछे क्या कारण रहे। महिला ने कार में Samsung Galaxy S4 और Samsung Galaxy S8 रखे थे।


एबीसी के डब्ल्यूएक्सवाईज़ेड के मुताबिक, महिला कार ड्राइव कर रही थी और कप होल्डर में बताए गए दो स्मार्टफोन रखे हुए थे। अचानक उसने एक फोन में से चिंगारी उठते हुए देखी। जल्द ही यह एक बड़ी आग में बदल गया। जैसे-तैसे महिला ने कार को पार्क की, बाहर निकली लेकिन कार ने कम समय में काफी आग पकड़ ली थी। उन्होंने बताया, मैं खुशनसीब थी कि कार रफ्तार में नहीं थी और न ही वह ट्रैफिक में फंसी थीं, जिसके चलते बचना आसान रहा।

बता दें कि सैमसंग के ये दोनों ही फोन अभी रिकॉल लिस्ट में नहीं हैं। सैमसंग ने पब्लिकेशन को बताया, हालांकि, हम इस पेंडिंग मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते लेकिन हम लाखों सैमसंग फोन की सुरक्षा को लेकर साथ खड़े हैं। हालांकि, अब तक सैमसंग के खिलाफ किसी भी तरह का मामला दाखिल नहीं किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, samsung blast
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  5. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  6. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  7. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  8. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  9. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  10. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »