• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 में होगा सुपर एमोलेड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा उपलब्ध

सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 में होगा सुपर एमोलेड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा उपलब्ध

सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 में होगा सुपर एमोलेड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा उपलब्ध
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी ऑन8 में फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा
  • यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
  • सैमसंग ने हाल ही में चीन में गैलेक्सी ऑन7 (2016) लॉन्च किया
विज्ञापन
सैमसंग ने हाल ही में चीन में अपना नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ऑन7 (2016) लॉन्च किया। साथ ही कंपनी ने गैलेक्सी ऑन5 (2016) के बारे में भी जानकारी दी। अब लगता है सैमसगं भारत में ऑन सीरीज का नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ऑन8 लॉन्च करने की तैयारी में है। सैमसंग का नया स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर भारत में ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।

फ्लिपकार्ट ने नए सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 स्मार्टफोन की जानकारी #TheNextON हैशटैग के साथ दी है। फ्लिपकार्ट के ट्विटर अकाउंट के साथ-साथ वेबसाइट पर भी इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च होने की बात कही गई है।
 

इसके अलावा इस टीज़र तस्वीर में सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 के डिस्प्ले का खुलासा भी किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 में 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। बता दें कि गैलेक्सी ऑन7 में 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन का 5.5 इंच टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है।

फोन के टीज़र से इस स्मार्टफोन के किसी और स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं होता है, लेकिन फ्लिपकार्ट के 'बिग बिलियन डेज़ सेल' पेज पर सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 को एक पार्टनर बताया गया है। इसलिए इस स्मार्टफोन की बिक्री 3 अक्टूबर से सेल या ऑफर के तहत शुरू हो सकती है। 3 अक्टूबर को फ्लिपकार्ट 'मोबाइल एंड एक्सेसरीज़' पर डिस्काउंट ऑफर देगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  10. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »