Samsung Galaxy On सीरीज़ का इनफिनिटी डिस्प्ले वाला फोन जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

सैमसंग इंडिया जल्द ही अपनी गैलेक्सी ऑन सीरीज़ का नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करेगी। न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने जानकारी दी है कि गैलेक्सी ऑन ब्रांड का यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 जून 2018 13:21 IST
ख़ास बातें
  • नया Samsung Galaxy On स्मार्टफोन सैमसंग के एक्सीनॉस प्रोसेसर के साथ आएगा
  • यह गैलेक्सी ऑन स्मार्टफोन सुपर एमोलेड डिस्प्ले तकनीक से लैस होगा
  • जानकारी दी गई है कि यह 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा
सैमसंग इंडिया जल्द ही अपनी गैलेक्सी ऑन सीरीज़ का नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करेगी। न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने जानकारी दी है कि गैलेक्सी ऑन ब्रांड का यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलेगा। इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन जुलाई के पहले हफ्ते में लॉन्च किए जाएगा। जानकारी दी गई है कि यह गैलेक्सी ऑन स्मार्टफोन सुपर एमोलेड डिस्प्ले तकनीक से लैस होगा। सूत्रों के हवाले से जानकारी दी गई है कि यह 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।

नया Samsung Galaxy On स्मार्टफोन सैमसंग के एक्सीनॉस प्रोसेसर के साथ आएगा। यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट होगा। दरअसल, इस प्रोडक्ट के ज़रिए कंपनी की नज़र चीनी कंपनियों के हैंडसेट को पछाड़ने पर होगी। सैमसंग अपनी गैलेक्सी ऑन सीरीज़ के अगले स्मार्टफोन को लॉन्च करने से पहले डिजिटल मार्केट में कैंपेन भी चलाएगी।
Advertisement

याद रहे कि सैमसंग की गैलेक्सी ऑन सीरीज़ के आखिरी फोन Galaxy On7 Prime को साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। इस फोन की अहम खासियत सैमसंग मॉल था।

दूसरी तरफ, Samsung Galaxy J8 को मार्केट में 28 जून को उपलब्ध करा दिया जाएगा। याद रहे कि इस फोन को बीते महीने भारत में लॉन्च किया गया था। Samsung Galaxy J8 की कीमत 18,990 रुपये है। इसका सिर्फ एक वेरिएंट है- 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज। स्मार्टफोन को ब्लू, ब्लैक और गोल्ड रंग में बेचा जाएगा।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी जे8 में 6 इंच का एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में पॉलीकार्बोनेट डिज़ाइन है।  Galaxy J8 डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है, एफ/1.9 अपर्चर वाला। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/1.9 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। दोनों ही तरफ फ्लैश भी दिए गए हैं। स्मार्टफोन फेसियल रिकग्निशन के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy On, Infinity Display

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.