• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट की कीमत 18,490 रुपये है
  • सैमसंग के इस फोन में मौजूद होगी 3300 एमएएच की बैटरी
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
विज्ञापन
सैमसंग इंडिया ने भारत में अपनी ऑन सीरीज का नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट को पेश किया है। सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट की कीमत 18,490 रुपये है और यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। हैंडसेट को गोल्ड और ब्लैक कलर में पेश किया गया है। गौर करने वाली बात है कि स्मार्टफोन को सैमसंग इंडिया और फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। हालांकि, फ्लिपकार्ट की साइट पर लिखा है कि इसे 23 अक्टूबर की रात 11 बजकर 59 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा। संभव है कि फोन की बिक्री इस वक्त ही शुरू हो।

कागज़ी तौर पर देखा जाए तो सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट और सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 (2016) में कोई फ़र्क नहीं नज़र आता है। याद रहे कि इस स्मार्टफोन को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। यह फोन मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन से लैस है और इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 3 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। डुअल-नैनो-सिम स्लॉट के साथ आने वाले सैमसंग के इस फोन में मौजूद होगी 3300 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 21 घंटे तक का 3जी टॉक टाइम देने का दावा किया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। दोनों ही कैमरे एफ/1.9 अपर्चर वाले हैं। रियर कैमरे के साथ फ्लैश मौजूद है और यह फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीएस, ब्लूटूथ 4.1, वाई-फाई 802.11एन और वाई-फाई डायरेक्ट शामिल हैं। होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी इंटिग्रेटेड है।

इस कीमत में सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट की भिड़त लेनोवो ज़ेड2 प्लस जैसे स्मार्टफोन से होगी जिसकी कीमत 17,999 रुपये से शुरू होती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »