Samsung Galaxy Note 9 से 9 अगस्त को उठेगा पर्दा

सैमसंग ने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy Note 9 को लेकर पहला आधिकारिक ऐलान कर दिया है। दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के मीडिया इनवाइट्स भेजने शुरू कर दिए हैं।

Samsung Galaxy Note 9 से 9 अगस्त को उठेगा पर्दा
ख़ास बातें
  • सैमसंग ने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के मीडिया इनवाइट्स भेजने शुरू कर दिए है
  • आगामी फ्लैगशिप नोट सीरिज स्मार्टफोन के एस पेन स्टायलस की झलक मिली
  • आधिकारिक इनवाइट को Samsung के यूट्यूब चैनल पर लाइव कर दिया गया है
विज्ञापन
सैमसंग ने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy Note 9 को लेकर पहला आधिकारिक ऐलान कर दिया है। दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के मीडिया इनवाइट्स भेजने शुरू कर दिए हैं। इवेंट में Galaxy Note 9 से पर्दा उठाया जाएगा। Samsung के इस मीडिया इनवाइट में कहीं भी फोन के नाम का ज़िक्र नहीं है। लेकिन स्टायलस की मौज़ूदगी और इनवाइट के वक्त ने गैलेक्सी नोट 9 के लॉन्च की ओर इशारा दे दिया है। दूसरी तरफ, Galaxy Tab S4 को हाल ही अमेरिकी एफसीसी साइट पर लिस्ट किया गया था जो इस टैबलेट को जल्द मार्केट में उतारे जाने की ओर इशारा है। सैमसंग गियर एस4 वियरेबल को भी जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

Galaxy Unpacked 2018 इवेंट के आधिकारिक इनवाइट को Samsung के यूट्यूब चैनल पर लाइव हो गया है। 22 सेकेंड के इस वीडियो क्लिप में आगामी फ्लैगशिप नोट सीरिज स्मार्टफोन के एस पेन स्टायलस की झलक मिलती है। गौर करने वाली बात है कि गैलेक्सी नोट 9 हाल ही में अमेरिकी सर्टिफिकेशन वेबसाइट FCC पर नजर आया था। अब कंपनी ने लॉन्च इवेंट का ऐलान कर दिया है। बता दें कि गैलेक्सी नोट 9 के अलावा सैमसंग के अन्य डिवाइस भी FCC वेबसाइट पर स्पॉट किए गए हैं।


गैलेक्सी नोट 9 पिछले कई दिनों से सुर्खियों का हिस्सा रहा है। इसके बारे में कई जानकारियां लीक हो चुकी हैं। फ्लैगशिप फोन है तो इसके फीचर भी दमदार होंगे। अब तक मिली जानकारियों के मुताबिक, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर या सैमसंग एक्सीनॉस 9810 चिपसेट, 6.4 इंच का क्वाडएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो, 8 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस फैबलेट में अलग से एक बटन होगा, एक अलग कैमरा शटर के लिए।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent battery life
  • Versatile S Pen
  • Good display and sound quality
  • Very good cameras
  • कमियां
  • Heavy and bulky
  • Screen reflections are unavoidable
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9810
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Galaxy Unpacked
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »