Samsung Galaxy Note 9 के स्पेसिफिकेशन लीक, यह हो सकती है कीमत

Samsung Galaxy Note 9 कई फ्लैगशिप फीचर से लैस होगा। इस फोन 9 अगस्त को न्यू यॉर्क में लॉन्च किया जाना है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 6 अगस्त 2018 18:42 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के एस पेन में होगा ब्लूटूथ सपॉर्ट
  • Samsung Galaxy Note 9 की कीमत 75,800 रुपये से होगी शुरू
  • सेल्फी के लिए सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में होगा 8 मेगापिक्सल का सेंसर
Samsung Galaxy Note 9 न्यू यॉर्क में आयोजित इवेंट के दौरान 9 अगस्त को लॉन्च होगा। दरअसल, सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के आधिकारिक रिटेल बॉक्स की झलक सामने आई है। सैमसंग के इस फ्लैगशिप फैबलेट के रिटेल बॉक्स के पिछले हिस्से से फोन के कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, Samsung Galaxy Note 9 की कीमत भी लीक हो गई है। याद दिला दें कि पिछले हफ्ते सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 का आधिकारिक लॉन्च वीडियो लीक होने से डिजाइन और एस पेन के बारे में अहम जानकारी सामने आई थी। रूस से दमित्री रेबनिन नाम के ट्विटर अकाउंट पर पिछले सप्ताह शुक्रवार को सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के रिटेल बॉक्स की तस्वीर शेयर की थी। आइए आपको बताते हैं कि रिटेल बॉक्स से क्या स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं।
 

Samsung Galaxy Note 9 के कथित स्पेसिफिकेशन

लीक से मिली जानकारी के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में 6.4 इंच क्वाड एचडी+ डिस्प्ले होगा, जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 हो सकता है। स्मार्टफोन में इनफिनिटी डिस्प्ले 2.0 होगा, जो इससे पहले Samsung Galaxy S9 में आया था। कैमरा की बात करें तो सैमसंग का यह फैबलेट डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। दोनों ही सेंसर 12 मेगापिक्सल के होंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के चिपसेट के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है। भारत में Samsung Galaxy Note 9 एक्सीनॉस 9810 चिपसेट और अमेरिका में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आने की उम्मीद है।
Advertisement
 

रिटेल बॉक्स से Samsung Galaxy Note 9 के 128 जीबी वेरिएंट की जानकारी सामने आई है। बैटरी क्षमता 4000 एमएएच है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के साथ मिलने वाला एस पेन ब्लूटूथ सपॉर्ट के साथ आएगा। S Pen को कैमरे के लिए एक रिमोट कंट्रोल के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।
 

Samsung Galaxy Note 9 की कीमत

रुसी शख्स ने सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 स्पेसिफिकेशन के अलावा कीमत के बारे में भी ट्विटर पर जानकारी साझा की है। रूस में Samsung Galaxy Note 9 के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत RUB 69,990 (लगभग 75,800 रुपये) होगी. वहीं इसके सबसे महंगे मॉडल में 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी जिसकी रूस में कीमत RUB 89,990 (लगभग 97,400 रुपये) होगी। ग्राहकों के लिए सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 को ब्लैक, ब्लू और कॉपर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Versatile S Pen
  • Good display and sound quality
  • Very good cameras
  • Bad
  • Heavy and bulky
  • Screen reflections are unavoidable
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung Galaxy Note 9, Samsung Galaxy smartphones
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  2. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  3. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  6. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  7. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.