सैमसंग गैलेक्सी नोट7 का 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 5 अगस्त 2016 15:58 IST
सैमसंग गैलेक्सी नोट7 को न्यूयॉर्क में एक बड़े इवेंट में लॉन्च किया गया। पिछले दिनों लीक में हुए लगभग सभी फीचर इस स्मार्टफोन में मौजूद हैं। लेकिन 6 जीबी रैम का दावा सच साबित नहीं हुआ और गैलेक्सी नोट7 में 64 जीबी स्टोरेद के साथ 4 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम है। हालांकि, अब चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर इस स्मार्टफोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट लॉन्च हुआ है। सैमसंग गैलेक्सी नोट7 के इस वेरिएंट को चीन में लॉन्च किया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट7 में दमदार 6 जीबी रैम ना होने पर कई सारे क्रिटिक्स को निराशा हुई। हालांकि, अब इस नए लीक से एक बार फिर इस स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम की उम्मीद सामने आई है। लेकिन नए लीक से कम से कम चीनी बाजार के लिए तो यह अच्छी खबर है। इस नए वेरिएंट को हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ लॉन्च किया जाएगा। अगर यूज़र स्टोरेज बढ़ाना चाहें तो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं।

चीनी बाजार में 6 जीबी रैम वाला वेरिएंट रिलीज़ करने का एक और कारण है वो है प्रतिद्वंदी वनप्लस 3 में 6 जीबी रैम का होना। लगता है सैमसंग कम मेमोरी वाला स्मार्टफोन पेश कर दुनिया के सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजार में ग्राहकों को खोना नहीं चाहती। लेकिन गौर करने वाली बात है कि सैमसंग की चीन की वेबसाइट पर 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ही लिस्ट किया गया है और फिलहाल सैमसंग ने 6 जीबी रैम वेरिएंट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
 

बात करें भारत की तो सैमसंग 11 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक बड़े इवेंट में गैलेक्सी नोट7 लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत आइरिस स्कैनर है। यह इस किस्म के फ़ीचर से लैस सैमसंग का पहला स्मार्टफोन है। गैलेक्सी नोट सीरीज के अन्य स्मार्टफोन की तरह गैलेक्सी नोट7 भी एस पेन स्टायलस के साथ आता है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में 5.7 इंच का क्वाड-एचडी (2560 x 1440 पिक्सल) डुअल एज सुपर एमोलेड डिस्प्ले है।
Advertisement

एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 64-बिट 14एनएम ऑक्टा-कोर (2.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड + 1.6 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड) प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट 4 जीबी के एलपीडीडीआर4 रैम से लैस है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। गैलेक्सी नोट7 में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस 'डुअल पिक्सल' 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। रियर कैमरे के साथ एक डुअल-एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। हैंडसेट में सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 3500 एमएएच की बैटरी और एनएफसी सपोर्ट भी दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.