सैमसंग ने गैलेक्सी नोट7 का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी

सैमसंग ने गैलेक्सी नोट7 का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी
ख़ास बातें
  • सैमसंग ने यूज़र से गैलेक्सी नोट 7 वापस देने की अपील की है
  • सैमसंग सर्विस सेंटर पर जाकर यूज़र अस्थाई इस्तेमाल के लिए फोन ले सकते हैं
  • सैमसंग ने नोट7 में विस्फोट होने की 35 खबरों की पुष्टि की है
विज्ञापन
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने दुनिया भर में अपने ग्राहकों से अपील की है कि वे गैलेक्सी नोट7 का इस्तेमाल तत्काल प्रभाव से रोक दें और जितना जल्दी हो सकें अपनी यूनिट को बदल लें। कंपनी द्वारा दुनियाभर से इस फोन को वापस लेने की घोषणा के बाद भी नोट7 में आग लगने की कई खबरें आई हैं।

दक्षिण कोरियाई कंपनी ने यह फैसला अमेरिकी अधिकारियों द्वारा यूज़र से सैमसंग गैलेक्सी नोट7 को फ्लाइट में इस्तेमाल ना करने और चार्ज ना करने की अपील के बाद लिया गया है। दुनियाबर की कई एयरलाइन कंपनियों ने यात्रियों से सैमसंग गैलेक्सी नोट7 को बैग में रखने और स्विच ऑन ना करने के लिए कहा है। इसके अलावा कई एयरलाइन ने फ्लाइट में इस फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है।

सैमसंग ने अपनी वेबसाइट पर शनिवार को जारी एक बयान में दुनिया भर के यूज़र से अपने गैलेक्सी नोट7 स्मार्टफोन को तुरंत वापस करने को कहा। इसके अलावा कंपनी ने ग्राहकों से सैमसंग सेंटर से अस्थाई इस्तेमाल के लिए दूसरा फोन देने की सुविधा देने की बात कही है।

ग्राहक अस्थाई इस्तेमाल को दिए जाने वाले फोन के लिए सैमसंग के सर्विस सेंटर जा सकते हैँ। सैमसंग की योजना है कि दक्षिण कोरिया में गैलेक्सी नोट7 में 19 सितंबर से नई बैटरी दी जाएगी लेकिन दूसरे देशों में यह तारीख अलग-अलग हो सकती है।

इससे पहले सैमसंग ने दुनियाभर में बिके 2.5 मिलियन गैलेक्सी नोट7 डिवाइस को वापस लेने का ऐलान किया था। सैमसंग ने यह कदम उन खबरों के बाद उठाया था जिनमें दुनियाभर से गैलेक्सी नोट7 में बैटरी की वजह से विस्फोट की खबरें आईं थीं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, samung galaxy note7, samsung galaxy note 7
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »