सैमसंग गैलेक्सी नोट7 भारत में 11 अगस्त को हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 अगस्त 2016 10:58 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट7 को मंगलवार को लॉन्च किया गया
  • इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत आइरिस स्कैनर है
  • कंपनी 11 अगस्त के इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है
सैमसंग गैलेक्सी नोट7 से मंगलवार को पर्दा उठा लिया गया। अगर आपके मन में भी यह सवाल है कि गैलेक्सी नोट सीरीज के इस नए सदस्य को भारत में कब तक लॉन्च किया जाएगा तो हम आपको इसका जवाब देंगे।

दरअसल, गैलेक्सी नोट7 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने से पहले ही सैमसंग ने इस फैबलेट को भारत में लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी थी। दक्षिण कोरिया की इस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने 11 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक इवेंट के लिए इनवाइट भेजना शुरू कर दिया था। फोनएरिना के मुताबिक, सैमसंग के इनवाइट में मीडिया को उस तारीख को याद रखने को कहा गया है। इसमें कहीं भी गैलेक्सी नोट7 को लॉन्च किए जाने का ज़िक्र नहीं है, हालांकि कंपनी ने इस दिन अगले फ्लैगशिप को पेश करने की बात कही है। गौर करने वाली बात है कि इस साल सैमसंग का एक मात्र फ्लैगशिप डिवाइस लॉन्च होना है, ऐसे में हम मान सकते हैं कि 11 अगस्त को सैमसंग गैलेक्सी नोट7 को लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 को 19 अगस्त से उपलब्ध कराया जाएगा। यह ब्लू कोरल, गोल्ड प्लेटिनम, सिल्वर टाइटेनियम और ब्लैक ऑनिक्स कलर वेरिएंट में मिलेगा। कंपनी ने फिलहाल हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि भारत में इसकी कीमत की जानकारी 11 अगस्त को मिल जाएगी।

इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत आइरिस स्कैनर है। यह इस किस्म के फ़ीचर से लैस सैमसंग का पहला स्मार्टफोन है। गैलेक्सी नोट सीरीज के अन्य स्मार्टफोन की तरह गैलेक्सी नोट7 भी एस पेन स्टायलस के साथ आता है।
Advertisement
 

सैमसंग गैलेक्सी नोट7 को आईपी68 सर्टिफिकेशन मिला है, यानी यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट है। कंपनी ने बताया है कि नया गैलेक्सी नोट7 सैमसंग कॉन्क्स सिक्योरिटी सूट के साथ आएगा। यह बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के साथ
Advertisement
आएगा जिसमें आइरिस स्कैनर और फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल हैं।सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में 5.7 इंच का क्वाड-एचडी (2560 x 1440 पिक्सल) डुअल एज सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 518 पीपीआई है। स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। यह इस ग्लास के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 64-बिट 14एनएम ऑक्टा-कोर (2.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड + 1.6 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड) प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट 4 जीबी के एलपीडीडीआर4 रैम से लैस है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे।

गैलेक्सी नोट7 में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस 'डुअल पिक्सल' 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। रियर कैमरे के साथ एक डुअल-एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। हैंडसेट में सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो स्मार्टफोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वी4.2, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और जीपीएस फ़ीचर दिए गए हैं। हैंडसेट कई तरह के सेंसर के साथ आएगा। फिंगरप्रिंट, बैरोमीटर, जायरो, जियोमैगनेटिक, हॉल, एचआर, आइरिस, प्रॉक्सिमिटी और आरजीबी लाइट जैसे कई सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  2. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  3. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  4. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  9. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.