Samsung Galaxy Note 10 का वीडियो टीज़र ज़ारी, नए फीचर्स का पता चला

Samsung Galaxy Note 10: सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 के लॉन्च से पहले वीडियो टीज़र को ज़ारी कर दिया गया है। वीडियो टीज़र से फोन के नए फीचर्स के बारे में पता चला है।

Samsung Galaxy Note 10 का वीडियो टीज़र ज़ारी, नए फीचर्स का पता चला

Samsung Galaxy Note 10 का वीडियो टीज़र ज़ारी, नए फीचर्स का पता चला

ख़ास बातें
  • Galaxy Note 10 में हो सकता है नया DeX मोड
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 के कुछ फीचर्स का पता चला
  • सैमसंग इंडोनेशिया के ट्विटर अकाउंट से जारी हुआ वीडियो टीज़र
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 10 के आधिकारिक लॉन्च से पहले वीडियो टीज़र को जारी कर दिया गया है। वीडियो टीज़र में सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 के एंटरप्राइज-केंद्रित फीचर्स को हाईलाइट किया गया है। इस बात का भी संकेत मिला है कि नेक्स्ट ज़ेनरेशन गैलेक्सी नोट मॉडल में नया DeX मोड दिया जाएगा जो किसी भी एचडीटीवी को डेस्कटॉप कंप्यूटर में बदल देगा। पता चला है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 को 20 वॉट के वायरलेस चार्जर के साथ उतारा जाएगा। याद करा दें कि इससे पहले यूएस एफसीसी लिस्टिंग ने इस बात का संकेत दिया था कि कंपनी आगामी गैलेक्सी नोट मॉडल के लिए 15 वॉट का वायरलेस चार्जर लॉन्च कर सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि सैमसंग नए वायरलेस पावरशेयर फीचर की मदद से फोन में 20 वॉट रिवर्स चार्जिंग क्षमता देने की तैयारी में है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 के लेटेस्ट वीडियो टीज़र को सैमसंग इंडोनेशिया के ट्विटर अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। टीज़र में आगामी गैलेक्सी नोट 10 मॉडस के स्पेसिफिकेशन से पर्दा नहीं उठाया गया है। वीडियो से इस बात का संकेत मिला है कि गैलेक्सी नोट 10 में नया DeX मोड दिया जाएगा। मोड में कुछ नए एडवांसमेंट शामिल होंगे जो नए डिवाइस के जरिए एन्हांस्ड डेस्कटॉप जैसा अनुभव प्रदान करेगा।
ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सैमसंग अपने आगामी गैलेक्सी नोट 10 को एंटरप्राइज-केंद्रित डिवाइस के रूप में उतारने की तैयारी में है। सैमसंग ब्रांड का यह हैंडसेट नए एस पेन स्टाइलस, क्रिएटिव और प्रोफेशनल यूज़र के सपोर्ट के लिए नए कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है। वीडियो टीज़र के अलावा, गैलेक्सी नोट 10 के वायरलेस चार्जर के बारे में भी जानकारी सामने आई है।

टिप्स्टर Roland Quandt ने दावा किया है कि कंपनी अपने मौजूदा EP-P5200 के अपग्रेड वायरलेस चार्जिंग स्टैंड EP-N5200 से पर्दा उठाएगी। नया मॉडल 20 वॉट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। पिछले सप्ताह यूएस एफसीसी पर 15 वॉट वायरलेस चार्जर को स्पॉट किय़ा गया था। Quandt द्वारा किए ट्वीट के रिप्लाई में एक तस्वीर भी लीक हुई है जो इस बात का संकेत दे रही है कि फोन 20 वॉट के वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगा।
 
qdjik7eo

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 में हो सकता है 20 वॉट रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
Photo Credit: Twitter/ MMDDJ_

पिछले महीने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस शंघाई 2019 में सैमसंग ने अपने 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट को पेश किया था। कंपनी की यह नई तकनीक ओप्पो के 50 वॉट सुपर वूक फास्ट चार्जिंग तकनीक से मुकाबला कर सकती है। याद करा दें कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 को अगले महीने 7 अगस्त को लॉन्च किया जाना है। गैलेक्सी नोट 10 का लॉन्च इवेंट न्यूयॉर्क में आयोजित किया गया है। गैलेक्सी नोट 10 के साथ सैमसंग अपने गैलेक्सी नोट 10+ को भी लॉन्च कर सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »