Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ से आज उठेगा पर्दा, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ स्मार्टफोन को आज लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं, जानें।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 7 अगस्त 2019 11:24 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Note 10 में 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन हो सकती है
  • Samsung Galaxy Note 10+ का 5जी वेरिएंट भी उतारा जा सकता है
  • दोनों ही सैमसंग गैलेक्सी नोट हैंडसेट तीन रियर कैमरे से हो सकते हैं लैस

Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ से आज उठेगा पर्दा, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Photo Credit: Twitter / Ishan Agarwal

Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ स्मार्टफोन को आज लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग ने न्यूयॉर्क में लॉन्च इवेंट का आयोजन किया है जहां सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ स्मार्टफोन से पर्दा उठाया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ के साथ Galaxy Book S Laptop से भी पर्दा उठाया जा सकता है।

Samsung Galaxy Unpacked 2019 इवेंट भारतीय समयानुसार आज मध्यरात्रि 1:30 बजे यानी 8 अगस्त को शुरू होगा। सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2019 इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी की वेबसाइट पर होगी। इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग YouTube पर भी हो सकती है, हालांकि अभी कोई लाइव स्ट्रीम लिंक उपलब्ध नहीं है।
Advertisement

लाइव स्ट्रीम के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप कंपनी के सोशल मीडिया चैनल पर नज़र बनाए रख सकते हैं। दोनों ही हैंडसेट के अलावा इवेंट के दौरान सैमसंग गैलेक्सी नोट 10+ स्मार्टफोन के 5G वर्जन के बारे में जानकारी दे सकती है जो 5जी नेटवर्क सपोर्ट को छोड़कर गैलेक्सी नोट 10+ के समान ही होगा।
 

Samsung Galaxy Note 10 specifications, price (उम्मीद)

लीक और अफवाहों के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कंपनी के वन यूआई के साथ उतारा जाएगा। फोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डायनामिक एमोलेड डिस्प्ले होने की उम्मीद है। यह ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9825 प्रोसेसर या स्नैपड्रैगन 855 चिपसेटसे लैस हो सकता है (यह मार्केट पर निर्भर करता है)। उत्तरी अमेरिका में स्नैपड्रैगन वर्जन तो वहीं दुनिया के बाकी हिस्सों में एक्सीनॉस वर्जन को उतारा जा सकता है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में जान फूंकने के लिए 3,500 एमएएच की बैटरी, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है। फोन के पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे हो सकते हैं, 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी डुअल-पिक्सल सेंसर, अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस हो सकता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। लीक से पता चला था कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 की शुरुआती कीमत 999 यूरो (लगभग 77,400 रुपये) हो सकती है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy Note 10+ specifications, price (उम्मीद)

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10+ में कई स्पेसिफिकेशन गैलेक्सी नोट 10 से मिलते जुलते हो सकते हैं। फोन में 6.8 इंच का क्वाड-एचडी+ (1440x3040 पिक्सल) डायनामिक एमोलेड स्क्रीन, फोन में जान फूंकने के लिए 4,300 एमएएच की बैटरी और 12 जीबी रैम मिलेगी।

फोन के अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन गैलेक्सी नोट 10 की तरह ही होंगे। गैलेक्सी नोट 10+ के 5G वेरिएंट में भी 5G सपोर्ट को छोड़कर बाकी स्पेसिफिकेशन भी समान होंगे। लीक के अनुसार, गैलेक्सी नोट 10+ की शुरुआती कीमत 1,150 यूरो (लगभग 89,100 रुपये) हो सकती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 9825

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stunning display
  • Excellent cameras
  • Very good battery life
  • Bundled charger is really fast
  • Bad
  • Camera Scene Optimiser needs tweaks
  • Size and weight could be issues for some users
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9825

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 0.3-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1440x3040 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  5. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  6. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  6. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  7. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  8. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  9. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  10. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.