Samsung Galaxy M56 5G की आज से सेल शुरू, Rs 3 हजार के डिस्काउंट पर खरीदने का मौका

Samsung Galaxy M56 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है।

Samsung Galaxy M56 5G की आज से सेल शुरू, Rs 3 हजार के डिस्काउंट पर खरीदने का मौका

Photo Credit: Samsung

ख़ास बातें
  • 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है
  • 8GB रैम और 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत 30,999 रुपये रखी गई है
  • Amazon ग्राहकों को चुनिंदा कार्ड पर No Cost EMI ऑप्शन भी मिलेंगे
विज्ञापन
Samsung Galaxy M56 5G अब भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। स्मार्टफोन को भारत में कुछ दिन पहले लॉन्च किया गया था और उस समय कंपनी ने कहा था कि Samsung M-सीरीज हैंडसेट को 23 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी शुरुआती कीमत 27,999 रुपये रखी गई है। शुरुआती ग्राहकों को कुछ लॉन्च ऑफर का फायदा उठाने का मौका भी मिलेगा। नीचे हम इसकी कीमत, ऑफर और स्पेसिफिकेशन्स की विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।
 

Samsung Galaxy M56 5G price in India, offers 

Samsung Galaxy M56 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। वहीं, इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत 30,999 रुपये रखी गई है। इसे Amazon इंडिया और Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। इसे ब्लैक और लाइट ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

कंपनी के कुछ ऑफर्स की घोषणा भी की है। किसी भी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए इसे खरीदने पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट हासिल किया जा सकता है, जो इसकी शुरुआती इफेक्टिव कीमत 24,999 रुपये कर देता है। Amazon ग्राहकों को चुनिंदा कार्ड पर No Cost EMI ऑप्शन भी मिलेंगे।
 

Samsung Galaxy M56 5G specifications

Samsung Galaxy M56 5G में 6.73 इंच का फुल एचडी+ sAMOLED+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें रिजॉल्यूशन 1,080 x 2,340 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले में गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस प्रोटेक्शन मिलती है। यह डिस्प्ले विजन बूस्टर सपोर्ट के साथ आता है। 

Samsung स्मार्टफोन Exynos 1480 SoC पर काम करता है और Android 15-बेस्ड One UI 7 पर चलता है। कंपनी 6 साल के लिए ओएस अपग्रेड और 6 साल के लिए सिक्योरिटी अपग्रेड का वादा करती है। Samsung ने इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी है जो कि 45W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Galaxy M56 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो कि एचडीआर वीडियो का सपोर्ट करता है। फोन की मोटाई 7.2 mm और वजन 180 ग्राम है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.73 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 1480
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »