108MP कैमरा, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M53 5G लॉन्‍च, जानें प्राइस

इसे Galaxy M52 5G के सक्‍सेसर के रूप में लाया गया है, जो पिछले साल लॉन्‍च हुआ था।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2022 13:10 IST
ख़ास बातें
  • इसके 8GB + 128GB वैरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है
  • इसकी बिक्री 29 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से होगी
  • कंंपनी 2,500 रुपये का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट भी ऑफर कर रही है

फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 900 प्रोसेसर दिया गया है

Samsung Galaxy M53 5G स्‍मार्टफोन शुक्रवार को इंडिया में लॉन्‍च कर दिया गया। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच के सुपर AMOLED+ डिस्प्ले को सपोर्ट करता है। फोन में 108 मेगापिक्सल का क्‍वॉड रियर कैमरा सेटअप है और यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे Galaxy M52 5G के सक्‍सेसर के रूप में लाया गया है, जो पिछले साल लॉन्‍च हुआ था। 
 

Samsung Galaxy M53 5G के इंडिया में प्राइस और उपलब्‍धता 

इंडिया में Samsung Galaxy M53 5G की कीमत 6GB + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 26,499 रुपये से शुरू होती है। इसके 8GB + 128GB वैरिएंट की कीमत 28,499 रुपये है। कंपनी के अनुसार, ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्‍शन पर 2,500 रुपये का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट मिलेगा। फोन को ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री 29 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से एमेजॉन, सैमसंग की ऑफ‍िशियल वेबसाइट और रिटेल चैनलों के जरिए होगी। सैमसंग के अनुसार, सिले‍क्‍टेड गैलेक्सी M-सीरीज यूजर्स भी 2,000 रुपये का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट पा सकते हैं। 
 

Samsung Galaxy M53 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला Samsung Galaxy M53 5G स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्‍ड वन UI 4.1 पर चलता है। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) इन्फिनिटी ओ सुपर एमोलेड+ डिस्प्ले है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ है और गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्‍शन देता है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 900 प्रोसेसर लगाया गया है, जिसे 8GB तक रैम का सपोर्ट है। 'रैम प्लस' फीचर भी इस फोन में मिलता है, जो फोन की ताकत बढ़ाने के लिए बचे हुए स्‍टोरेज का इस्‍तेमाल करता है। 

Samsung Galaxy M53 5G में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें f/1.8 अपर्चर लेंस के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। साथ में f/2.4 अपर्चर लेंस के साथ 2-2 मेगापिक्सल के डेप्‍थ और मैक्रो सेंसर हैं। फोन में 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा मिलता है। 
Advertisement

फोन में 128GB इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ V5.2, GPS/ A-GPS और एक USB टाइप-C पोर्ट जैसे कनेक्‍शन हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। 25W फास्ट चार्जिंग के साथ आने वाले इस फोन में 5,000mAh की बैटरी है। डिवाइस का वजन 176 ग्राम है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 120Hz Super AMOLED display
  • Capable 5G SoC
  • Guaranteed software updates
  • Good battery life
  • Bad
  • Lots of preinstalled bloatware
  • Weak low-light camera performance
  • Average video recording capability
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 900

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  6. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.