Samsung Galaxy M52 5G की कैमरा डिटेल्स लीक, फोन में हो सकता है 64MP का मेन सेंसर!

Samsung Galaxy M52 5G की कैमरा डीटेल्स के बारे में कुछ लीक्स सामने आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 6 जुलाई 2021 09:38 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M51 में दी गई थी 7000 एमएएच की बड़ी बैटरी।
  • Samsung Galaxy M52 में होगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप।
  • Samsung Galaxy M52 में हो सकता है Qualcomm Snapdragon 778G SoC चिपसेट।

Samsung Galaxy M52 5G इस सीरीज के Samsung Galaxy M51 का सक्सेसर होगा।

Samsung Galaxy M52 5G की कैमरा डीटेल्स के बारे में कुछ लीक्स सामने आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। पिछले दिनों ही इस फोन को गीकबेंच की लिस्टिंग में देखा गया था जहां पर इसमें स्नैपड्रैगन 778जी एसओसी चिपसेट होने की बात कही गई थी। अब इसकी कैमरा डीटेल्स के बारे में अनुमान है कि इसमें Samsung Galaxy M51 और Samsung Galaxy A52 की तरह 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर देखने को मिल सकता है। हालांकि कंपनी ने Galaxy M52 5G के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। 

पिछले दिनों आई Geekbench लिस्टिंग में इसका मॉडल नम्बर SM-M526BR बताया गया था जिससे यह संकेत मिल रहा था कि यह Samsung Galaxy M52 5G हो सकता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 778G SoC जैसा पावरफुल चिपसेट देखने को मिल सकता है। 
अब GalaxyClub की एक रिपोर्ट इसकी कैमरा डीटेल्स के बारे में बताती है। इसमें कहा गया है कि इस फोन के अंदर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। जिसमें 64 मेगापिक्सल ISOCELL GW3 प्राइमरी सेंसर होगा। साथ ही 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर होगा। फ्रंट साइड में Galaxy M52 5G के अंदर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर होने की बात कही गई है। 

इतना ही नहीं, इस स्मार्टफोन के अंदर Samsung Galaxy M51 की तरह ही सेंट्रल होल-पंच कटआउट देखने को मिलेगा जिसमें इस फोन का सेल्फी कैमरा फिट किया गया है। Samsung Galaxy M51 में हमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिली थी। वहीं Galaxy M52 5G की बैटरी कैपेसिटी के बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आ सकी है। 
Advertisement

कथित Geekbench लिस्टिंग में Galaxy M52 में 6 जीबी रैम बताई गई है जो कि इसके किसी एक मॉडल में देखने को मिल सकती है। यह भी कहा गया है कि यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 11 के सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। लिस्टिंग में इस फोन के प्रोसेसर को लाहायना  “lahaina” कोडनाम दिया गया है जिसे Qualcomm Snapdragon 778G SoC बताया जा रहा है। यह चिपसेट पिछले महीने ही घोषित किया गया था और इसकी पुष्टि भी हो गई थी कि यह Honor 50 सीरीज में देखने को मिलेगा। इसके अलावा यह प्रोसेसर Realme X9 में भी देखने को मिल सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung Galaxy M52 5G specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.