Samsung Galaxy M51 लॉन्च हुआ भारत में, 7,000 एमएएच बैटरी है खासियत

Samsung Galaxy M51 के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत भारत में 24,999 रुपये है। ग्राहक हैंडसेट के 8 जीबी रैम वेरिएंट को 26,999 रुपये में खरीद पाएंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 सितंबर 2020 12:37 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M51 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है
  • 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है सैमसंग गैलेक्सी एम51 में
  • स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर दिया गया है Samsung Galaxy M51 में
Samsung Galaxy M51 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। बीते हफ्ते जर्मनी में पेश किए गए नए Samsung स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत 7,000 एमएएच बैटरी है। हालांकि, बड़ी बैटरी के अलावा आपको सैमसंग गैलेक्सी एम51 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन मिलेगा। स्मार्टफोन Samsung के One UI Core पर चलेगा जो One UI का स्ट्रीमलाइन्ड वर्ज़न है। सैमसंग गैलेक्सी एम51 की भिड़ंत मार्केट में OnePlus Nord जैसे फोन से होगी जिसकी शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है। चुनौती Vivo V19 से भी मिलेगी जिसे हाल ही में सस्ता किया गया था। अब इसकी शुरुआती कीमत 24,990 रुपये है।
 

Samsung Galaxy M51 price in India, launch offer

सैमसंग गैलेक्सी एम51 के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत भारत में 24,999 रुपये है। ग्राहक हैंडसेट के 8 जीबी रैम वेरिएंट को 26,999 रुपये में खरीद पाएंगे। बता दें कि Samsung Galaxy M51 की पहली सेल 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे Amazon और Samsung.com पर आयोजित होगी। स्मार्टफोन चुनिंदा रिटेल स्टोर्स में भी उपलब्ध होगा। इच्छुक ग्राहक अमेज़न इंडिया पर 18 सितंबर से 20 सितंबर के बीच खरीदारी करने के लिए एचडीएफसी बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
Advertisement


Samsung Galaxy M51 specifications

डुअल-सिम सैमसंग गैलेक्सी एम51 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित One UI Core 2.1 पर चलता है। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड प्लस इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम मौज़ूद हैं। क्वाड रियर कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह Sony IMX682 सेंसर है। इसके साथ जुगलबंदी में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मौज़ूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि सैमसंग गैलेक्सी एम51 का फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप Samsung Galaxy M31s वाला ही है। फोन सिंगल टेक, ऑटो स्विच, नाइट हाइपरलैप्स और माय फिल्टर्स जैसे फीचर्स से लैस है। सेल्फी कैमरे के लिए फोन फ्रंट स्लो मोशन वीडियो, 4K वीडियो, एआर डूडल और एआर इमोजी जैसे फीचर्स से लैस है।

Samsung Galaxy M51 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड (512 जीबी तक) के लिए अलग स्लॉट है। कनेक्टिविटी फीचर्स के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। हैंडसेट में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौज़द है।
Advertisement

Samsung ने इस स्मार्टफोन में 7,000 एमएएच की बैटरी है जो 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Bundled fast charger
  • Crisp Super AMOLED display
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Average video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  2. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  4. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  5. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  6. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  3. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  6. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  7. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  8. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  9. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  10. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.