मोबाइल की महंगी मार! Rs 8 हजार बढ़ गई Samsung Galaxy M47 फोन की कीमत

टॉप एंड वेरिएंट 8GB+256GB स्टोरेज के साथ अब 41,999 रुपये में मिलेगा जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत 33,999 रुपये थी।

मोबाइल की महंगी मार! Rs 8 हजार बढ़ गई Samsung Galaxy M47 फोन की कीमत

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy M47 5G की भारत में कीमत 8 हजार रुपये बढ़ गई है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M47 5G की भारत में कीमत 8 हजार रुपये बढ़ गई है।
  • फोन के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये हो गई है।
  • टॉप एंड वेरिएंट 8GB+256GB स्टोरेज के साथ अब 41,999 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन

Samsung Galaxy M47 5G की कीमत में भारी इजाफा हो गया है। फोन की सेल शुरू हुए अभी दो हफ्ते भी नहीं हुए थे कि इसकी कीमत में भारी वृद्धि कर दी गई है। फोन का बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज में आता है। लॉन्च के समय इसका प्राइस 25,999 रुपये था। जबकि डिस्काउंट के साथ फोन 22,999 रुपये में उपलब्ध करवाया गया था। लेकिन अब इस फोन को आप खरीदने जाएंगे तो नई कीमत सुनकर आपके होश उड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कितनी बढ़ी है इस फोन की कीमत। 

Samsung Galaxy M47 5G Price Hike

Samsung Galaxy M47 5G की भारत में कीमत 8 हजार रुपये बढ़ गई है। फोन का 6GB+128GB वेरिएंट जहां लॉन्च के समय 25,999 रुपये में मिल रहा था, अब इसे 32,999 रुपये में लिस्ट (via) कर दिया गया है। फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 7 हजार रुपये बढ़ चुकी है। इसी तरह फोन के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये हो गई है। जबकि लॉन्च के समय यह 28,999 रुपये में लिस्टेड था। वहीं, टॉप एंड वेरिएंट 8GB+256GB स्टोरेज के साथ अब 41,999 रुपये में मिलेगा जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत 33,999 रुपये थी।  

Samsung ने इस फोन के साथ स्मार्टफोन कीमतों में यह अबतक सबसे बड़ी बढ़ोत्तरी की है। इससे पहले भी लगातार कई हफ्तों से स्मार्टफोन कीमतें बढ़ती आ रही हैं। लेकिन इतना बड़ा उछाल पहली बार देखा जा रहा है। हाल ही में Oppo, Vivo, Realme जैसे ब्रांड्स ने अपने स्मार्टफोन की कीमतों में इजाफा किया था। लेकिन इनमें 1 हजार रुपये से लेकर 3 हजार रुपये तक की बढ़ोत्तरी हुई थी। सैमसंग ने इन सभी को पछाड़ कर फोन सीधे 8 हजार रुपये महंगा कर दिया है। नया फोन खरीदने की इच्छा रखने वालों के लिए यह जाहिर तौर पर निराशाजनक खबर है। मैमोरी चिप की शॉर्टेज और लगातार महंगी होती रैम से प्राइसेज आसमान छूने लगे हैं। महंगी कीमतें अब स्मार्टफोन खरीदने से पहले लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही हैं। 

Samsung Galaxy M47 5G Specifications

Samsung Galaxy M47 5G में 6.7 इंच sAMOLED डिस्प्ले है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले पर कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 4nm 5G चिपसेट के साथ Adreno 710 GPU दिया गया है। Galaxy M47 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा, और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का एचडीआर फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 6 Gen 3
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Max में होगी सबसे बड़ी बैटरी, 7100mAh के साथ सिंगल चार्ज में चलेगा 58 घंटे!
  2. Hisense लाई ऐसा फोन जिससे अलग हो जाती है स्क्रीन! Hisense A10 के जानें फीचर्स
  3. मोबाइल की महंगी मार! Rs 8 हजार बढ़ गई Samsung Galaxy M47 फोन की कीमत
  4. Vivo ने सस्ता फोन Vivo Y05e किया लॉन्च, 5150mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  5. Acer ने लॉन्च किया 2 डिस्प्ले वाला फोन! 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  6. मोबाइल नेटवर्क गया तो इस देश में ट्रेनें हो गईं ठप! भारत में भी हो सकता है? जानें
  7. 5000mAh बैटरी वाला Xiaomi फोन 21 हजार सस्ता खरीदें! Flipkart पर भारी डिस्काउंट
  8. Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट
  9. पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार
  10. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »