Samsung Galaxy M42 और Galaxy M12s जल्द हो सकते हैं लॉन्च

दावा है कि Samsung ने Galaxy M42 और Galaxy M12s पर काम करना शुरू कर दिया है। दोनों हैंडसेट क्रमशः मॉडल नंबर SM-M425F और SM-M127F के साथ आएंगे।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 29 सितंबर 2020 12:47 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M42 हो सकता है 64-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा से लैस
  • Samsung Galaxy M12s के लॉन्च को लेकर भी मिली जानकारी
  • रिपोर्ट का दावा है कि दोनों फोन इस साल के अंत तक किए जा सकते हैं लॉन्च

Samsung Galaxy M42 को 64-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है

Samsung Galaxy M42 और Galaxy M12s पर कथित तौर काम किया जा रहा है। एक रिपोर्ट ने दावा किया है कि सैमसंग इन दोनों स्मार्टफोन पर काम कर रही है और कंपनी ने गैलेक्सी एम42 की कुछ जानकारियों को टीज़ भी किया है। हालांकि गैलेक्सी एम21 को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सैमसंग ने हाल ही में इस महीने की शुरुआत में Galaxy M51 को लॉन्च किया था। लेटेस्ट रिपोर्ट दावा करती है कि दक्षिण कोरियाई टेक्नोलॉजी दिग्गज अपनी एम-सीरीज़ के कई स्मार्टफोन्स में नए बदलाव जोड़ रही है और इस साल कंपनी नए हैंडसेट्स को लॉन्च करने की योजना भी बना रही है।

SamMobile ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए दावा किया है कि Samsung ने Galaxy M42 और Galaxy M12s पर काम करना शुरू कर दिया है। दोनों हैंडसेट क्रमशः मॉडल नंबर SM-M425F और SM-M127F के साथ आएंगे।
Advertisement

SM-M425F को Galaxy M42 के नाम से लॉन्च किए जाने की उम्मीद है और दावा है कि इसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 128 जीबी स्टोरेज शामिल होगी। यह भी बताया गया है इसके सॉफ्टवेयर पर काम पहले से ही शुरू कर दिया गया है, इसलिए इसे साल खत्म होने से पहले लॉन्च किया जा सकता है। SM-M127F को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि कथित Galaxy M12s एंट्री-लेवल स्पेसिफिकेशन्स के साथ आ सकता है।

यूं तो रिपोर्ट दावा करती है कि सैमसंग अपने आगामी गैलेक्सी एम42 पर तेज़ी से काम कर रही है, लेकिन यह भी याद दिला दें कि इस साल जून में कंपनी ने Galaxy M41 के प्रोडक्शन को बंद कर दिया था। हालांकि, जुलाई में, सैमसंग गैलेक्सी एम41 को एक बार फिर से मॉडल नंबर EB-BM415ABY के साथ चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। इसी मॉडल नंबर को सेफ्टी कोरिया साइट पर भी देखा गया था, जिसमें 6,800mAh की बैटरी की तस्वीर दिखाई गई थी। सर्टिफिकेशन्स के आधार पर, यह अनुमान लगाया जा सकता है कि गैलेक्सी एम41 को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  7. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  8. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.