64MP कैमरा व 6,000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M42 5G भारत में आज होगा लॉन्च!

कुछ रिपोर्ट्स में जानकारी दी गई थी कि सैमसंग गैलेक्सी एम42 5जी फोन Samsung Galaxy A42 5G का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2021 11:55 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M42 5G फोन Android 11 के साथ आ सकता है
  • सैमसंग गैलेक्सी एम42 5जी खरीद के लिए Amazon पर होगा उपलब्ध
  • फोन Samsung Pay को भी सपोर्ट करेगा

Samsung Galaxy M42 5G फोन आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा

Samsung Galaxy M42 5G स्मार्टफोन को भारत में आज लॉन्च किया जाएगा। फोन की कीमत, उपलब्धता और फुल स्पेसिफिकेशन का खुलासा आज दोपहर 12 बजे लॉन्च के वक्त हो जाएगा। इस फोन को Amazon India पर टीज़ किया जा रहा है, जिसके जरिए फोन की उपलब्धता के संकेत मिलते हैं। सैमसंग गैलेक्सी एम42 5जी को लेकर कंफर्म कर दिया गया है कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें Knox mobile security फीचर किया जाएगा। कुछ रिपोर्ट्स में जानकारी दी गई थी कि सैमसंग गैलेक्सी एम42 5जी फोन Samsung Galaxy A42 5G का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था।
 

Samsung Galaxy M42 5G launch details, price in India (expected)

नया Samsung Galaxy M42 5G फोन आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, Samsung इसके लिए किसी वर्चुअल इवेंट का आयोजन नहीं करने वाली इसके कंपनी की वेबसाइट ट्विटर के माध्यम से सार्वजनिक कर दिया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी एम42 5जी की कीमत भारत में 20,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच हो सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी एम42 5जी फोन Amazon India पर लिस्ट है, जिससे इस फोन की उपलब्धता की जानकारी मिलती है। लॉन्च के बाद इस फोन को अमेज़न ई-कॉमर्स वेबसाइट के माध्यम से खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा, इसे Samsung के ऑनलाइन स्टोर्स के माध्यम से भी खरीदा जा सकेगा। फोन में ग्रे मल्टी-टोन फिनिश दी जा सकती है, हालांकि इसमें कई और ऑप्शन भी मिल सकते हैं।
 

Samsung Galaxy M42 5G specifications (teased, expected)

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो अभी तक यह तो निश्चित हो चुका है कि यह फोन Qualcomm Snapdragon 750G चिपसेट व defence-grade Knox security के साथ आएगा। इसमें 5जी सपोर्ट मिलेगा और यह Samsung Pay को भी सपोर्ट करेगा।

पुरानी लीक्स के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एम42 5जी फोन Samsung Galaxy A42 5G का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। टीज़र्स पोस्टर में सैमसंग गैलेक्सी एम42 5जी फोन में वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच व क्वाड रियर कैमरा सेटअप वर्गाकार आकार के मॉड्यूल में देखा गया था। जो कि गैलेक्सी ए42 5जी फोन की तरह ही है।

यदि यह अटकले सही साबित होती है कि इस फोन के अंदर Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा और इसमें 6.6 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले फीचर किया जाएगा। लीक का दावा है कि फोन में 6GB व 8GB RAM के ऑप्शन्स हो सकते हैं व स्टोरेज में 128जीबी क्षमता मिल सकती है। फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का मेन सेंसर होने की बात कही गई है। जबकि स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी हो सकती है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Strong performance
  • Very good battery life
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Low-resolution display
  • Video stabilisation needs improvement
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
  2. Vivo S2 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  6. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  7. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  10. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.