Samsung Galaxy M42 5G भारत में 28 अप्रैल को होगा लॉन्च, ये हो सकती है कीमत

आगामी Samsung Galaxy M42 5G स्मार्टफोन Amazon India वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। फोन को समर्पित पेज के माध्यम से खुलासा होता है कि फोन भारत में 28 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने इच्छुक ग्राहकों के रजिस्ट्रेशन के लिए ‘Notify Me' बटन को भी लाइव किया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2021 12:08 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M42 5G फोन Knox security के साथ आ सकता है
  • सैमसंग गैलेक्सी एम42 5जी में मिल सकती है 6,000 एमएएच की बैटरी
  • फोन में मिल सकता है 8 जीबी तक रैम

फोन में मिलेगा क्वाड रियर कैमरा सेटअप

Samsung Galaxy M42 5G स्मार्टफोन को लेकर पुष्टि हो गई है कि यग भारत में 28 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन Amazon India पर स्पॉट किया गया है, जहां फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स के साथ-साथ लॉन्च तारीख की पुष्टि भी होती है। ई-कॉमर्स वेबसाइट लिस्टिंग के जरिए स्मार्टफोन के डिज़ाइन का भी खुलासा होता है, जिसमें आप देख सकते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी एम42 5जी फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ दस्तक देगा। फोन के पिछले हिस्से पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है जो कि वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल में स्थित है। इसके अलावा फोन में मल्टी-कलर स्ट्राइप्ड फिनिश भी मौजूद है।

आगामी Samsung Galaxy M42 5G स्मार्टफोन Amazon India वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। फोन को समर्पित पेज के माध्यम से खुलासा होता है कि फोन भारत में 28 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने इच्छुक ग्राहकों के रजिस्ट्रेशन के लिए ‘Notify Me' बटन को भी लाइव किया है।
Advertisement

अमेज़न ने यह भी पुष्टि की है कि Samsung Galaxy M42 5G स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस होगा और इसको लेकर टीज़ किया गया है कि यह Samsung Knox security के साथ-साथ Samsung Pay के साथ दस्तक देगा। Samsung Knox एक मल्टी-लेयर सिक्योरिटी सॉल्यूशन है, जो कि फोन में संवेदनशील जानकारियों को मालवेयर से बचा कर सकते है।  Samsung Pay के साथ यह फोन NFC को सपोर्ट कर सकता है।

पुरानी लीक्स से जानकारी मिलती है कि इस फोन की कीमत भारत में 20,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच होगी। Amazon India के अलावा, सैमसंग गैलेक्सी एम42 5जी फोन खरीद के लिए Samsung के ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। वहीं, इसे सैमसंग के पार्टनर रिटेलर ऑउटलेट्स के जरिए भी खरीदा जा सकेगा।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो पुरानी लीक्स से सामने आया था कि सैमसंग गैलेक्सी एम42 5जी फोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इसमें 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम विकल्प मिलेंगे, जिसके साथ 128 जीबी स्टोरेज क्षमता मिलेगी। फोन के पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा, फोन में 6,000 एमएएच की दमदारी बैटरी दी जा सकती है। बता दें, यह फोन NFC, BIS और Wi-Fi Alliance सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया जा चुका है।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Strong performance
  • Very good battery life
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Low-resolution display
  • Video stabilisation needs improvement
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  2. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  4. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  5. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  7. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  8. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  10. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.