Samsung Galaxy M40 को मिला पहला सॉफ्टवेयर अपडेट

Samsung Galaxy M40 को पहला सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। अपडेच के साथ फोन में क्या-क्या बदलाव होंगे आइए जानते हैं।

Samsung Galaxy M40 को मिला पहला सॉफ्टवेयर अपडेट

Samsung Galaxy M40 को मिला पहला सॉफ्टवेयर अपडेट

ख़ास बातें
  • Samsung के इस फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी है
  • Galaxy M40 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
  • 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है सैमसंग गैलेक्सी एम40
विज्ञापन

Samsung Galaxy M40 की भारत में पहली सेल 18 जून 2019 यानी मंगलवार को आयोजित हुई। सेल के बाद Galaxy M40 को पहला सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। अपडेट मई एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। Samsung Galaxy M40 यूज़र को फोन सेटअप करने के बाद अपडेट दिखाई देगा। याद करा दें कि Samsung ने पिछले सप्ताह भारत में Galaxy M40 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था और यह Galaxy M-सीरीज़ में लॉन्च होने वाला चौथा स्मार्टफोन है।

आधिकारिक चेंजलॉग के अनुसार, सैमसंग Galaxy M40 को मिले अपडेट का फाइल साइज़ 152.36 एमबी है। अपडेट का वर्जन नंबर M405DDU1ASF2/ M405FODM1ASF4/ M405FDDU1ASEB है। जैसा कि हमने आपको बताया कि अपडेट मई एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। बता दें कि अपडेट इंप्रूवमेंट और बग फिक्स के साथ आ रहा है।

अन्य सॉफ्टवेयर अपडेट की तरह Samsung Galaxy M40 को मिला अपडेट भी ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए बैच बनाकर जारी किया गया है। ऐसे में सभी यूज़र तक अपडेट पहुंचने में कुछ समय लग सकता है। Settings > Software updates में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। Samsung Galaxy M40 को पिछले सप्ताह भारत में 19,990 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। इस दाम में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा।

samsung


Galaxy M40 के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले पैनल कंपनी की स्क्रीन साउंड टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह हैंडसेट में ऑडियो वाइब्रेशन प्रोड्यूस करता है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 612 जीपीयू और 6 जीबी रैम दिया गया है।

Galaxy M40 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 32 मेगापिक्सल का है। यह एआई सीन ऑप्टिमाइज़र और एफ/ 1.7 लेंस के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यह डेप्थ सेंसर भी है। तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, यह अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। फोन में 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, स्लो-मो और हाइपरलैप्स के लिए सपोर्ट है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright, vivid display
  • Modern design
  • Excellent battery life
  • Up-to-date software
  • Good app and gaming performance
  • कमियां
  • Runs hot when gaming
  • Strictly average camera quality
  • Hybrid dual-SIM tray
  • No headphone socket
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा32-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »