Samsung Galaxy M40 को मिला नया अपडेट, फेस रिकग्निशन और कैमरा परफॉर्मेंस होगी बेहतर

Samsung Galaxy M40 Update: सैमसंग गैलेक्सी एम40 को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। जानें गैलेक्सी एम40 को मिले नए अपडेट के बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 जुलाई 2019 11:31 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M40 को अपडेट के साथ मिलेगा नया ब्लू लाइट फिल्टर
  • 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है सैमसंग गैलेक्सी एम40
  • सैमसंग के इस फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी है

Samsung Galaxy M40 को मिला नया अपडेट, फेस रिकग्निशन और कैमरा परफॉर्मेंस होगी बेहतर

Samsung Galaxy M40 को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। सैमसंग गैलेक्सी एम40 को मिले नए अपडेट के जरिए फेस रिकग्निशन परफॉर्मेंस और कैमरा को बेहतर बनाया गया है। सैमसंग गैलेक्सी एम40 को मिले लेटेस्ट अपडेट का फर्मवेयर वर्जन M405FDDU1ASG2 है। केवल इतना ही नहीं, अपडेट जून 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। गैलेक्सी एम40 को मिले अपडेट का फाइल साइज़ 378.40 एमबी है। अपडेट को धीरे-धीरे रोल आउट किया जा रहा है, अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो आप सेटिंग्स में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं।

Sammobile की रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एम40 (रिव्यू) को नए अपडेट के साथ नया ब्लू लाइट फिल्टर भी मिलेगा। चेंजलॉग से इस बात का पता चलता है कि अपडेट के साथ जून 2019 सिक्योरिटी पैच, फेस रिकग्निशन और कैमरा की परफॉर्मेंस की इंप्रूव किया गया है।
 

Samsung Galaxy M40 को मिला नया अपडेट

हम सलाह देंगे कि फोन को वाई-फाई से कनेक्ट करने और फोन को चार्ज लगाने के बाद ही फोन को अपडेट करें। जैसा कि हमने आपको बताया कि अपडेट को धीरे-धीरे रोल आउट किया जा रहा है। हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि हमारे रिव्यू यूनिट को अपडेट मिल चुका है।
 

Samsung Galaxy M40 की भारत में कीमत

सैमसंग गैलेक्सी एम40 को भारत में 19,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। यह मिडनाइट ब्लू और सीवाटर ब्लू ग्रेडिएंट में उपलब्ध होगा।
 

Samsung Galaxy M40 Specifications

सैमसंग गैलेक्सी एम40 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित वनयूआई पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले पैनल कंपनी की स्क्रीन साउंड टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह हैंडसेट में ऑडियो वाइब्रेशन प्रोड्यूस करता है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 612 जीपीयू और 6 जीबी रैम दिया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी एम40 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 32 मेगापिक्सल का है। यह एआई सीन ऑप्टिमाइज़र और एफ/ 1.7 लेंस के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यह डेप्थ सेंसर भी है। तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, यह अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। फोन में 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, स्लो-मो और हाइपरलैप्स के लिए सपोर्ट है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एम40 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। फोन के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

सैमसंग के इस फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी है और यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की मोटाई 7.9 मिलीमीटर है और इसका वज़न 168 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, vivid display
  • Modern design
  • Excellent battery life
  • Up-to-date software
  • Good app and gaming performance
  • Bad
  • Runs hot when gaming
  • Strictly average camera quality
  • Hybrid dual-SIM tray
  • No headphone socket
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Freedom Sale 2026: सस्ते OnePlus फोन खरीदने का मौका! ₹17,499 से शुरू कीमतें
  2. Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  3. Flipkart Freedom Sale से पहले ₹6,499 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
  4. 7540mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Redmi फोन पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में जल्द लॉन्च होगा Boltt स्मार्टफोन, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  3. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 81 प्रतिशत बढ़ी, Tata Motors का टॉप रैंक बरकरार
  4. जापान ने बनाया 'इंसानों का फ्रिज'! वीडियो शेयर कर हर्ष गोयनका बोले- इसे हर सड़क किनारे लगा देना चाहिए
  5. iQOO Z11 में मिलेगा नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  6. WhatsApp पर ये गलती भर देगी फोन की स्टोरेज, सेटिंग में आज ही करें ये बदलाव, दो बार नहीं सेव होंगे फोटो
  7. रेगिस्तान में भी उगेंगे पेड़? 14 साल के बच्चे ने बनाया हवा से पानी निकालने वाला सिस्टम, ऐसे करता है काम
  8. Samsung Galaxy F70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: कौन सा है बेहतर?
  9. अब चाभी या बैग खोने की टेंशन नहीं! JioTag 2 ब्लूटूथ ट्रैकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  10. Poco M8 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.