• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy M35 5G फोन Rs 5 हजार तक डिस्काउंट में खरीदें! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी से लैस, जानें ऑफर

Samsung Galaxy M35 5G फोन Rs 5 हजार तक डिस्काउंट में खरीदें! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी से लैस, जानें ऑफर

फोन में 6000mAh की बैटरी है।

Samsung Galaxy M35 5G फोन Rs 5 हजार तक डिस्काउंट में खरीदें! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी से लैस, जानें ऑफर

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy M35 5G में 6.6 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M35 5G में 6.6 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले है
  • डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस प्रोटेक्शन मिलता है
  • फोन में वैपर कूलिंग चेंबर भी दिया गया है
विज्ञापन
Samsung Galaxy M35 5G कंपनी का एक मिडरेंज स्मार्टफोन है जो हाल ही में लॉन्च हुआ था। फोन में धांसू फीचर्स जैसे 6.6 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस प्रोटेक्शन मिलता है। इसमें Exynos 1380 SoC दिया गया है। इसमें 8GB तक RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 6000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स के साथ इसकी कीमत काफी घट गई है। फोन को 14 हजार रुपये से भी सस्ते में खरीदा जा सकता है। Amazon Great Indian Festival सेल में फोन पर भारी छूट मिल रही है। ऑफर के सभी डिटेल हम आपको यहां पर बता रहे हैं। 
 

Samsung Galaxy M35 5G discount offer price

Samsung Galaxy M35 5G फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है। फोन के 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की बात करें तो यह 19,999 रुपये में लॉन्च किया था जो कि अब 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी फोन पर 5 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। 

इसके अलावा अगर आप SBI डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से फोन को खरीदते हैं तो आपको 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट अलग से मिल सकता है। इतना ही नहीं, आप EMI ऑप्शन भी चुन सकते हैं। SBI क्रेडिट कार्ड के माध्यम से फोन खरीदते हैं तो कुल डिस्काउंट 1250 रुपये का हो जाता है। यानी फोन की प्रभावी कीमत सिर्फ 13,749 रुपये रह जाती है। 
 

Samsung Galaxy M35 5G Specifications

Samsung Galaxy M35 5G में 6.6 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में Exynos 1380 चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB तक RAM और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। फोन में वैपर कूलिंग चेंबर भी दिया गया है जो कि हीट डिसिपेशन के काम आता है और स्मूद गेमप्ले का अनुभव देता है। 

स्मार्टफोन में रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Galaxy M35 एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड One UI 6.1 पर काम करता है। फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorilla Glass Victus+ protection on display
  • Excellent battery life
  • Long software support
  • Vapour cooling chamber
  • कमियां
  • Bulky design
  • No headphone jack
  • Slow charging
डिस्प्ले6.60 इंच
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2340x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »