Samsung Galaxy M34 5G स्‍मार्टफोन जल्‍द होगा भारत में लॉन्‍च! मिलेंगी ये खूबियां!

Samsung Galaxy M34 5G : लिस्टिंग में फोन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस का पता नहीं चलता।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 जून 2023 15:39 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy M34 5G का सपोर्ट पेज लाइव होने की जानकारी
  • भारत में जल्‍द लॉन्‍च हो सकता है यह स्‍मार्टफोन
  • फोन को कई खूबियों के साथ किया जा सकता है पैक

ऐसी भी अफवाहें हैं कि यह गैलेक्सी ए34 5जी (A34 5G) स्‍मार्टफोन के जैसा होगा, जिसे इस साल मार्च में लॉन्‍च किया गया था।

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

दक्षिण कोरियाई सैमसंग (Samsung) ने अपने स्‍मार्टफोन्‍स को हर खांचे में फ‍िट किया है। कंपनी प्रीमियम प्रोडक्‍ट्स पर जितना जोर लगाती है, उतनी ही ताकत से मिड और मिड प्रीमियम रेंज के स्‍मार्टफोन्‍स भी उतारती है। इसी कड़ी में अगला नाम हो सकता है गैलेक्सी M34 5G (Galaxy M34 5G) स्‍मार्टफोन। कहा जा रहा है कि यह स्‍मार्टफोन सैमसंग इंडिया के सपोर्ट पेज पर दिखाई दिया है। गैजेट्स 360 हिंदी ने भी इसे SM-M346B/DS नाम के साथ देखा है, लेकिन हम यह पुष्टि नहीं करते कि यही गैलेक्सी M34 5G है। 

बहरहाल, दटेकआउटलुक ने गैलेक्सी M34 5G के बारे में बताते हुए लिखा है कि अपकमिंग स्‍मार्टफोन का इंडियन सपोर्ट पेज लाइव हो गया है। इस लिस्टिंग में फोन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस का पता नहीं चलता। हालांकि अगर यह M34 5G ही है, तो कंपनी जल्‍द इस डिवाइस को लॉन्‍च कर सकती है।  

रिपोर्ट कहती है कि फोन ने BIS सर्टिफ‍िकेशन भी हासिल कर लिया है। ऐसी भी अफवाहें हैं कि यह गैलेक्सी ए34 5जी (A34 5G) स्‍मार्टफोन के जैसा होगा, जिसे इस साल मार्च में लॉन्‍च किया गया था। गैलेक्सी ए34 5जी में 6.6 इंच का फ्लैट एमोलेड डिस्प्ले फुल एचडी+ रेजॉलूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेंसर f/2.2 लेंस के साथ दिया गया है। इसमें 256 GB की स्टोरेज है जिसे माइक्रोSD कार्ड से 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका आकार 161.3x78.1x8.2 mm का है।  
 
खबर है कि Samsung के नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy S23 FE (फैन एडिशन) को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने पिछले साल Galaxy S22 FE को लॉन्च नहीं किया था। Galaxy S23 FE को हाल ही में सेफ्टी कोरिया बैटरी सर्टिफिकेशन मिला है। इससे इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च होने का संकेत मिल रहा है। इसमें 8 GB का LPDDR5 RAM और 256 GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होने की संभावना है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, IP67 rating
  • Bright and smooth display
  • Decent performance unit
  • Great battery life
  • Five years of software support
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Minor software lag
  • Low-light camera performance could have been better
  • No bundled charger
  • Waterdrop-style notch looks dated
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

2.6 मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • A flagship-level camera system that can shoot 8K videos
  • Great display that is very bright in daylight
  • IP68 water and dust resistance
  • Bad
  • Thick bezels
  • Slow Charging at 25W
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  2. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple के iPhone और iPad जल्द हो सकते हैं महंगे
  4. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone और iPad जल्द हो सकते हैं महंगे
  2. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  3. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  6. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  7. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  8. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  10. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.