6,000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M33 5G जनवरी 2022 में हो सकता है लॉन्च!

रिपोर्ट के अनुसार, Samsung आगामी Galaxy M33 5G स्मार्टफोन को 6,000mAh की बड़ी बैटरी कैपिसिटी के साथ लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2021 18:13 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी M33 5G एक रीब्रांडेड Galaxy A33 5G हो सकता है।
  • नए साल में सैमसंग अधिकांश स्मार्टफोन के लिए नया Android OS अपनाएगी।
  • कहा जा रहा है कि ये स्मार्टफोन अधिक किफायती साबित हो सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार गैलेक्सी M33 5G को Android 12 आधारित One UI 4.0 स्किन भी मिल सकती है।

Samsung अपने नए स्मार्टफोन Galaxy M33 5G पर कथित तौर पर काम कर रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि इसमें 6,000mAh की बैटरी होगी। इस स्मार्टफोन को अगस्त में लॉन्च किए गए Galaxy M32 5G का सक्सेसर कहा जा रहा है। गैलेक्सी एम33 5जी के बारे में पहली बार अक्टूबर में जानकारी सामने आई थी। उस वक्त स्मार्टफोन की इंटरनल मॉडल इन्फॉर्मेशन ऑनलाइन लीक हुई थी। कहा जा रहा है कि ये स्मार्टफोन अधिक किफायती होने वाला है। इसमें आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड-12 बेस्ड One UI 4.0 स्किन देखने को मिल सकती है। 

SamMobile की एक रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy M33 5G स्मार्टफोन को 6,000mAh की बड़ी बैटरी कैपेसिटी के साथ लॉन्च कर सकती है। बैटरी का मॉडल नम्बर EB-BM336ABN बताया जा रहा है जिससे इसे 5,830mAh की बैटरी की रेटेड कैपेसिटी मिल सकती है। स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा या नहीं, इस बारे में अभी पता नहीं चला है। इससे पहले आए Galaxy M33 5G में केवल 5,000mAh की बैटरी थी और 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया था। हालांकि, Galaxy M32 4G में 6,000mAh की बैटरी थी लेकिन नए स्मार्टफोन के लिए कहा जा रहा है कि इसकी बैटरी लाइफ इससे पहले आए गैलेक्सी M32 5G की तुलना में बेहतर होगी। 
Advertisement

सैममोबाइल ने रिपोर्ट में यह भी कहा है कि सैमसंग का ये 5G स्मार्टफोन जनवरी 2022 में लॉन्च हो सकता है। गैलेक्सी M33 5G को Android 12 बेस्ड One UI 4.0 स्किन भी मिल सकती है। खबर है कि सैमसंग अगले साल लॉन्च होने वाले अधिकांश स्मार्टफोन के लिए नया Android OS अपनाने की योजना बना रही है। 

कुछ महीने पहले Galaxy Club (डच में) ने बताया था कि सैमसंग ने गैलेक्सी M33 5G पर अपनी रिसर्च और डेवलेपमेंट को शुरू कर दिया है। उस समय अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। यह बताया गया कि SM-M336B इसका इंटरनल मॉडल डेजीग्नेशन होगा। पब्लिकेशन ने अनुमान लगाया कि गैलेक्सी M33 5G एक रीब्रांडेड Galaxy A33 5G होगा, जो गैलेक्सी M32 5G के रीब्रांडेड Galaxy A32 5G के जैसा होगा।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 720

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Quick 90Hz refresh rate
  • Very good battery life
  • Bad
  • Weak processor
  • Disappointing low-light camera performance
  • Slow charging
  • Pre-installed apps, spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
संबंधित ख़बरें
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  3. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  4. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  5. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  6. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  7. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  8. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.