Samsung Galaxy M32 5G की कीमत होगी 25,000 रुपये से कम, सेल तारीख भी हुई ऑनलाइन लीक

रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy M32 5G फोन की कीमत भारत में 20,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच होगी। फोन को खरीद के लिए Amazon, Samsung.com और प्रमुख रीटेल स्टोर्स पर 2 सितंबर से उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 24 अगस्त 2021 12:49 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M32 5G में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • सैमसंग गैलेक्सी एम32 5जी में 60 हर्ट्ज़ डिस्प्ले मिल सकता है
  • फोन की सेल 2 सितंबर से हो सकती है शुरू

फोन 25 अगस्त को होगा लॉन्च

Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफोन की कीमत भारत में 25,000 रुपये से कम होगी, जिसका खुलासा लेटेस्ट रिपोर्ट के जरिए हुआ है। वहीं, 25 अगस्त बुधवार को लॉन्च होने वाले Samsung स्मार्टफोन की सेल तारीख की भी जानकारी भी आधिकारिक घोषणा से पहले सामने आ गई है। बता दें, हाल ही में Amazon ने सैमसंग गैलेक्सी एम32 5जी फोन की ऑनलाइन उपलब्धता की पुष्टि की थी, जिसके बाद यह नई लीक सामने आई है। प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी एम32 5जी फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

Indo-Asian News Service (IANS) ने इस मामले से जुड़े जानकार का हवाला देते हुए Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता संबंधी जानकारी दी है। यह फोन कथित रूप से दो अलग वेरिएंट्स में दस्तक दे सकता है।
 

Samsung Galaxy M32 5G price in India, availability details (expected)

न्यूज़ एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एम32 5जी फोन की कीमत भारत में 20,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच होगी। फोन को खरीद के लिए Amazon, Samsung.com और प्रमुख रीटेल स्टोर्स पर 2 सितंबर से उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Samsung Galaxy M32 5G specifications (expected)

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो अमेज़न साइट से खुलासा हुआ है कि सैमसंग गैलेक्सी एम32 5जी फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर मौजूद होगा और सेल्फी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी। गैलेक्सी एम32 5जी में 12 5जी बैंड का सपोर्ट होगा।

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सैमसंग गैलेक्सी एम32 5जी फोन में 6.5-inch HD+ (720x1,600 पिक्सल) टीएफटी इंफीनिटी V डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन और 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दिया जा सकता है। Samsung Galaxy M32 5G फोन में भी 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो मौजूद होगा।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 720

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  3. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  5. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  6. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  8. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  10. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.