Samsung Galaxy M31 Prime भारत में जल्द देगा दस्तक, स्पेसिफिकेशन्स की हुई पुष्टि

Amazon पेज पर लिस्टेड मुख्य स्पेसिफिकेशन्स के अनुसार, Samsung Galaxy M31 Prime Galaxy M31 के समान प्रतीत होता है जो पहले फरवरी में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2020 14:24 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M31 Prime के लॉन्च की हुई पुष्टि
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन्स के साथ अमेज़न ने बनाया प्रोमोशन पेज
  • 64-मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 6,000mAh बैटरी से होगा लैस

Samsung Galaxy M31 Prime में 64MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा

Samsung Galaxy M31 Prime जल्द ही भारत आ रहा है। इसका खुलासा अमेज़न इंडिया ने किया है। ई-रिटेल दिग्गज नए फोन के लॉन्च को टीज़ कर रहा है। जबकि अमेज़न पर कंपनी ने फोन को लेकर एक विशेष पेज बनाया है, जिसमें इसकी लॉन्च की तारीख और कीमत की जानकारी तो नहीं दी गई है, लेकिन मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को ज़रूर दिखाया गया है। सैमसंग गैलेक्सी एम31 प्राइम में 64-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा। यह सैमसंग एक्सिनोस 9611 एसओसी और 6 जीबी रैम पर काम करेगा।

Samsung galaxy M-सीरीज़ के आगामी लॉन्च टीज़र पेज में फोन के मॉडल नंबर का नाम नहीं लिखा गया है, लेकिन यह सुझाव देता है कि Samsung Galaxy M Prime स्मार्टफोन जल्द ही भारत में आने वाला है। हालांकि, जब आप पेज पर 'सब्सक्राइब' बटन पर क्लिक करते हैं, तो आपको अमेज़न से एक मेल प्राप्त होता है, जिसमें लिखा गया है, (अनुवादित) "सैमसंग एम31 प्राइम को सब्सक्राइब करने के लिए धन्यवाद।"  गैलेक्सी एम सीरीज़ की लॉन्च लिस्टिंग को पहली बार एक टिपस्टर द्वारा देखा गया था, हालांकि, गैजेट्स 360 भी इस लिस्टिंग को देखने में सक्षम था।
 

Samsung Galaxy M31 Prime specifications

अमेज़न पेज पर लिस्टेड मुख्य स्पेसिफिकेशन्स के अनुसार, गैलेक्सी एम31 प्राइम Samsung Galaxy M31 के समान प्रतीत होता है जो पहले फरवरी में लॉन्च किया गया था।

डुअल-सिम (नैनो) गैलेक्सी एम31 प्राइम 10 एमएम Exynos 9611 चिपसेट पर काम करता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.3 गीगाहर्ट्ज़ होगी। इस चिपसेट को 6 जीबी रैम के साथ जोड़ा जाएगा। स्मार्टफोन दो इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन - 64 जीबी और 128 जीबी में आएगा - जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर, एफ/2.2 के साथ 5-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और एफ/ 2.4 अपर्चर के साथ 5-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, फोन एक 32-मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है, जो वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के अंदर सेट है। सेल्फी कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और स्लो-मोशन कैप्चर कर सकता है।

Samsung Galaxy M31 Prime में 6,000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस आएगी। फोन रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा और फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करेगा।
Advertisement

समान स्पेसिफिकेशन्स Samsung Galaxy M31 पर भी मौजूद हैं। इसलिए, यह देखना बाकी है कि सैमसंग आगामी स्मार्टफोन को इससे अलग करने के लिए क्या खास लेकर आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.