• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy M31 Prime भारत में लॉन्च, अमेज़न इंडिया के साथ मिलकर किया गया है तैयार

Samsung Galaxy M31 Prime भारत में लॉन्च, अमेज़न इंडिया के साथ मिलकर किया गया है तैयार

Samsung Galaxy M31 Prime के एकमात्र 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत 16,499 रुपये है। यह तीन रंग विकल्पों में आता है - ओशियन ब्लू, स्पेस ब्लैक और आइसबर्ग ब्लू।

Samsung Galaxy M31 Prime भारत में लॉन्च, अमेज़न इंडिया के साथ मिलकर किया गया है तैयार

Samsung Galaxy M31 Prime की भारत में कीमत 16,499 रुपये है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M31 Prime को खास अमेज़न के साथ मिलकर तैयार किया गया है
  • भारत में 16,499 रुपये कीमत में आता है फोन
  • अमेज़न की त्योहारी सीज़न सेल में होगा बिक्री के लिए उपलब्ध
विज्ञापन
Samsung Galaxy M31 Prime को भारत में "त्योहारी सीज़न में Amazon.in के साथ साझेदारी के तहत एक विशेष एडिशन स्मार्टफोन" के रूप में लॉन्च किया गया है। यह पहले से इंस्टॉल किए गए कुछ अमेज़न इकोसिस्टम ऐप्स के साथ आता है, साथ ही इसके साथ तीन महीने की प्राइम मेंबरशिप भी मिलती है। गैलेक्सी एम31 प्राइम को एकमात्र रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है और इसमें चुनने के लिए तीन रंग विकल्प हैं। यह फोन अमेजन के ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के पहले दिन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जिसमें प्राइम मेंबर्स को इस सेल का एक्सेस एक दिन पहले मिल जाएगा।
 

Samsung Galaxy M31 Prime price in India

Samsung Galaxy M31 Prime के एकमात्र 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत 16,499 रुपये है। यह तीन रंग विकल्पों में आता है - ओशियन ब्लू, स्पेस ब्लैक और आइसबर्ग ब्लू। फोन अमेजन के नियमित ग्राहकों के लिए 17 अक्टूबर से बिकना शुरू होगा। हालांकि, अमेज़न प्राइम ग्राहकों को बिक्री के लिए 16 अक्टूबर को एक्सेस मिलेगा। प्राइम सदस्यों को 16 अक्टूबर को इस फोन को किसी भी तरह के प्रीपेड भुगतान पर 1,000  रुपये का अमेज़न पे कैशबैक भी मिलेगा। फोन को Samsung.com के जरिए भी बेचा जाएगा।

अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के दौरान ग्राहकों को एचडीएफसी क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत का इंस्टेंट कैशबैक भी मिलेगा।

Samsung Galaxy M31 को मूल रूप से फरवरी में दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन - 6 जीबी + 64 जीबी और 6 जीबी + 128 जीबी में लॉन्च किया गया था, जिनकी कीमत क्रमश: 15,999 रुपये और 16,999 रुपये है।
 

Samsung Galaxy M31 Prime specifications

सैमसंग गैलेक्सी एम31 प्राइम में मूल गैलेक्सी एम31 के समान स्पेसिफिकेशन हैं। डुअल-सिम सैमसंग गैलेक्सी एम31 प्राइम एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) इनफिनिटी यू डिस्प्ले है। यह एक सुपर एमोलेड पैनल है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनस 9611 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।

Samsung Galaxy M31 Prime चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यहां Samsung ISOCELL Bright GW1 सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इनहांस्ड बोकेह इफेक्ट के लिए लाइव फोकस फीचर भी दिया गया है। Samsung ने नाइट मोड, सुपर स्टेडी मोड और सुपर स्लो मो जैसे फीचर भी दिए गए हैं। सैमसंग गैलेक्सी एम31 प्राइम स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है। यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग में सक्षम है।

Samsung के इस फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी है। बैटरी 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

अमेज़न के साथ साझेदारी में विकसित, गैलेक्सी एम 31 प्राइम "ऑलवेज ऑन" अमेज़न शॉपिंग ऐप के साथ आता है, जिसे होम स्क्रीन पर राइट स्वाइप करके एक्सेस किया जा सकता है। यह लॉकस्क्रीन पर अमेज़न पर नए और ट्रेंडिंग आइटमों के अपडेट भी दिखाता है। पहले से इंस्टॉल एक फोल्डर मिलता है, जिसमें अमेज़न शॉपिंग, अमेज़न प्राइम वीडियो, अमेज़न प्राइम म्यूज़िक, ऑडिबल और किंडल ऐप्स शामिल हैं।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9611
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसAndroid
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  2. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  3. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  4. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  5. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  6. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  7. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  8. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  9. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  10. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »