Samsung Galaxy M30s की भारत में यह हो सकती है कीमत

Samsung Galaxy M30s Price in India: सैमसंग गैलेक्सी एम30एस को भारत में अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। जानें कीमत के बारे में।

Samsung Galaxy M30s की भारत में यह हो सकती है कीमत

Samsung Galaxy M30s Price: सैमसंग गैलेक्सी एम30एस की भारत में यह हो सकती है कीमत

ख़ास बातें
  • Galaxy M30s की भारत में कीमत के बारे में जानें
  • सैमसंग गैलेक्सी एम30एस में एक्सीनॉस प्रोसेसर दिए जाने का दावा
  • 48 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा Samsung Galaxy M30s
विज्ञापन
Samsung Galaxy M30s Price in India: सैमसंग गैलेक्सी एम30एस को अगले महीने 6,000 एमएएच बैटरी और 48 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस को बताया कि भारत में गैलेक्सी एम30एस की कीमत 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच हो सकती है। त्योहारों के शुरू होने से पहले सैमसंग अपनी गैलेक्सी एम सीरीज़ के दो और वेरिएंट भी पेश कर सकती है जिसमें Galaxy M10s शामिल है।

सैमसंग गैलेक्सी एम10एस स्मार्टफोन बड़े सुपर-एमोलेड स्क्रीन और बेहतर कैमरा के साथ आ सकता है। कहा जा रहा है कि कंपनी Samsung Galaxy M30 के एक नए वेरिएंट पर भी काम कर रही है। अन्य गैलेक्सी एम सीरीज़ स्मार्टफोन की तरह सैमसंग गैलेक्सी एम30एस भी सैमसंग इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon पर उपलब्ध कराया जा सकता है।  

यह भी पढ़ें-  Samsung Galaxy M30s में हो सकती है 6,000 एमएएच की बैटरी

आईएएनएस के सूत्रों के अनुसार, गैलेक्सी एम30एस को नए एक्सीनॉस प्रोसेसर के साथ उतारा जा सकता है। सैमसंग ने अभी तक गैलेक्सी एम सीरीज़ के अंतर्गत Galaxy M10, Galaxy M20, Galaxy M30 और Galaxy M40 स्मार्टफोन को लॉन्च कर चुकी है।

यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy M30s में हो सकता है 48 मेगापिक्सल का कैमरा, अगले महीने लॉन्च होने की खबर
 

Samsung Galaxy M30s specifications (अनुमान)

टेक्निकलगुरूजी ने सैमसंग मार्केटिंग फोटो को लीक किया है। इससे पता चला है कि सैमसंग गैलेक्सी "एम" सीरीज़ के एक फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी होगी। सैममोबाइल का कहना है कि सैमसंग गैलेक्सी एम30एस में बड़ी बैटरी दिए जाने की संभावना है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने दावा किया था कि गैलेक्सी एम30एस को सितंबर महीने के मध्य में लॉन्च किया जाएगा। यह एक्सीनॉस प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल सेंसर से लैस होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »