Samsung Galaxy M30 होगा 27 फरवरी को लॉन्च, खास डिस्प्ले है इसमें

Samsung Galaxy M30 को भारत में 27 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी सैमसंग ने दी है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 फरवरी 2019 12:45 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M30 ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आएगा
  • Samsung Galaxy M30 में 5,000 एमएएच की बैटरी होगी
  • सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज़ का यह तीसरा फोन है
Samsung Galaxy M30 को भारत में 27 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी सैमसंग ने दी है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने यह जानकारी दी कि गैलेक्सी एम सीरीज़ का अगला फोन सैमसंग गैलेक्सी एम30 इनफिनिटी यू डिस्प्ले के साथ आएगा। याद रहे कि बीते महीने Galaxy M10 और Galaxy M20 इनफिनिटी वी डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुए थे। इसके अलावा नए मॉडल में सुपर एमोलेड पैनल होगा, जबकि सैमसंग गैलेक्सी एम10 और सैमसंग गैलेक्सी एम20 एलसीडी पैनल से लैस हैं। कंपनी ने Galaxy M30 ने डिस्प्ले साइज़ के बारे में भी बताया है।

Samsung Mobile India ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से बताया कि सैमसंग गैलेक्सी एम30 को 27 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि एक दिन बाद ही शाओमी अपने 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले Redmi Note 7 को भारत में लॉन्च करेगी।
Advertisement

रिलीज तारीख का खुलासा करने के साथ Samsung ने ट्वीट के ज़रिए जानकारी दी कि Samsung Galaxy M30 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड पैनल होगा। यह इनफिनिटी यू डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आएगा। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने अपनी गैलेक्सी एम सीरीज़ पहले दो हैंडसेट में एलसीडी डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल किया था। इसके अलावा ये हैंडसेट इनफिनिटी वी डिस्प्ले डिज़ाइन से लैस हैं।

आधिकारिक रेंडर से साफ हो गया है कि गैलेक्सी एम30 में पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे होंगे। इसके अलावा पिछले हिस्से पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर की भी झलक मिली है। नए मॉडल को अमेज़न इंडिया और सैमसंग इंडिया ई-स्टोर पर बेचे जाने की उम्मीद है।
Advertisement

Galaxy M30 के स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं है। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक,  सैमसंग गैलेक्सी एम30 स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर और फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ आएगा। सैमसंग गैलेक्सी एम20 की तरह Samsung Galaxy M30 में 5,000 एमएएच की बैटरी होगी। नए सैमसंग फोन ग्रेडिएंट फिनिश से भी लैस होगा। इसके ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट होंगे। 159x75.1x8.4 मिलीमीटर डाइमेंशन और 175 ग्राम वज़न होगा।
Advertisement

माना जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एम30 का 4 जीबी रैम + 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट होगा। डिवाइस का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी लाया जा सकता है। पिछले हिस्से पर इसमें एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा और इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। और तीसरा सेंसर भी 5 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए Galaxy M30 में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर होगा।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने जानकारी दी है कि कंपनी इस सीरीज़ के तीसरे फोन Samsung Galaxy M30 को फरवरी महीने में 15,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च करेगी। बिक्री मार्च महीने के पहले हफ्ते में शुरू होगी।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp Super AMOLED display
  • Good camera performance in daylight
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Spammy notifications
  • Gets slightly warm after gaming
  • Dated Android version
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7904

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  3. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  4. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  4. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  5. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  6. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  7. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  8. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.