6,000mAh बैटरी से लैस होगा Samsung Galaxy M21 2021 Edition, स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक!

Samsung Galaxy M21 2021 Edition के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। यह नया फोन Galaxy M21 का ही सक्सेसर होगा, जिसे दक्षिण कोरियाई कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 जुलाई 2021 18:38 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M21 2021 Edition एंड्रॉयड 11 के साथ दे सकता है दस्तक
  • सैमसंग गैलेक्सी एम21 फोन One UI 3.1 Core पर कर सकता है काम
  • सैमसंग फोन का मॉडल नंबर SM-M215G है

फोन में मिल सकता है 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

Samsung Galaxy M21 2021 Edition के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। यह नया फोन Galaxy M21 का ही सक्सेसर होगा, जिसे दक्षिण कोरियाई कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। यह वह मॉडल भी प्रतीत होता है जिसे पहले Samsung Galaxy M21 Prime Edition के रूप में स्पॉट किया गया था। कंपनी सैमसंग गैलेक्सी एम21 2021 एडिशन को अपनी Galaxy M सीरीज़ के लेटेस्ट किफायती स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर सकती है। यह फोन एंड्रॉयड 11 के साथ दस्तक दे सकता है, जो कि One UI Core वर्ज़न पर काम करेगा।

91Mobiles ने टिप्सटर ईशान अग्रवाल के कॉलेब्रेशन में Samsung Galaxy M21 2021 Edition के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक किए हैं। यह फोन गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाइस की लिस्ट पर मॉडल नंबर SM-M215G के साथ लिस्ट हुआ था। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह वही मॉडल नंबर है, जिसे इससे पहले गैलेक्सी एम21 प्राइम एडिशन के तौर पर स्पॉट किया गया था। प्रतीत होता है कि सैमसंग स्मार्टफोन का मोनिकर बदल सकती है, लेकिन इंटरनली यह फोन प्राइम एडिशन मॉडल जैसा ही रह सकता है।
 

Samsung Galaxy M21 2021 Edition specifications (expected)

टिप्सटर ईशान अग्रवाल का हवाला देते हुए 91Mobiles की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि सैमसंग गैलेक्सी एम21 2021 एडिशन हार्डवेयर के लिहाज़ से ऑरिज़न Samsung Galaxy M21 फोन के समान हो सकता है। हालांकि, फोन को लेकर कहा गया है कि यह एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 Core पर काम करेगा। जबकि गैलेक्सी एम21 फोन Android 10 आधारित One UI 2.0 के साथ आया था।

लीक के मुताबिक, Samsung Galaxy M21 2021 Edition फोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) इनफिनिटी यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 होगा। यह फोन ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, बिल्कुल पिछले साल लॉन्च हुए गैलेक्सी एम21 फोन की तरह। इसके साथ ही फोव में 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा।
Advertisement

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा, इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

साथ ही Samsung अपने इस हैंडसेट में 6,000 एमएएच की बैटरी दे सकता है, जो कि 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी गैलेक्सी एम21 की तरह।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एम21 की कीमत भारत में 13,499 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। वहीं, फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 15,499 रुपये है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Very good battery life
  • Decent performance
  • Bad
  • Spammy notifications
  • Below-average camera performance
  • Charging takes a long time
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  5. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  6. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  7. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  9. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.