Samsung Galaxy M20 के स्पेसिफिकेशन लीक

Samsung Galaxy M20 के कुछ फीचर का खुलासा इस स्मार्टफोन के लीक हुए यूज़र मैनुअल से हुआ है। इसके अलावा Samsung Galaxy M20 के स्पेसिफिकेशन भी लीक हुए हैं।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 15 जनवरी 2019 14:38 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एम20 में 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी होगी
  • 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले हो सकता है Samsung Galaxy M20 में
  • Galaxy M20 को 28 जनवरी को लॉन्च किए जाने की उम्मीद
Samsung Galaxy M20 के कुछ फीचर का खुलासा इस स्मार्टफोन के लीक हुए यूज़र मैनुअल से हुआ है। इसके अलावा Samsung Galaxy M20 के  स्पेसिफिकेशन भी लीक हुए हैं। उम्मीद है कि सैमसंग गैलेक्सी एम20 को 28 जनवरी को भारतीय मार्केट में उतारा जाएगा। इसी दिन सैमसंग अपनी नई गैलेक्सी एम सीरीज़ से पर्दा उठाएगाी। साथ में Samsung Galaxy M10 और Samsung Galaxy M30 को भी पेश किए जाने की उम्मीद है। Galaxy M सीरीज़ को युवाओं को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है। इस सीरीज़ के स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया के अलावा सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होंगे।

हॉलैंड की वेबसाइट Mobielkopen ने गैलेक्सी एम20 के मैनुअल की कथित तस्वीरें सार्वजनिक की हैं। इन तस्वीरों में कई स्केच हैं जिससे फोन के डिज़ाइन और चुनिंदा फीचर का पता चला है, जिसमें फेस अनलॉक सपोर्ट भी शामिल है। ये स्केच भरोसेमंद लगते हैं, क्योंकि ये अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर जारी किए गए गैलेक्सी एम टीज़र पेज पर दिए गए प्रमोशनल इमेज से मेल खाते हैं।

कथित Samsung Galaxy M20 स्केच से इनफिनिटी वी डिस्प्ले, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर का खुलासा हुआ है। इसके अलावा डुअल रियर कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश का पता चला है। दायीं तरफ वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं।
 
 

Samsung Galaxy M20 स्पेसिफिकेशन (उम्मीद)

SamMobile की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एम20 में 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी होगी, वो भी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ। फोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) रिजॉल्यूशन है। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प होंगे- 32 जीबी/ 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा और साथ में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। दावा किया गया है कि 5 मेगापिक्सल का कैमरा वाइड-एंगल शॉट कैपचर करेगा।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि बेंचमार्क लिस्टिंग से फोन में एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर और कम से कम 3 जीबी रैम होने का खुलासा हुआ है। इसके अलावा अतिरिक्त गैलेक्सी एम20 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसके ऊपर कस्टम यूआई होगा।
Advertisement

हाल ही में आई न्यूज एजेंसी IANS की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy M20 की कीमत 15,000 रुपये के आसपास होगी और Galaxy M10 का दाम 9,500 रुपये के आसपास। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Samsung नई दिल्ली में 28 जनवरी को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इसी दिन गैलेक्सी एम सीरीज़ से पर्दा उठ जाएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp, crisp display
  • Good battery life
  • Up-to-date specifications
  • Bad
  • Advertising on lock screen and spammy notifications
  • Disappointing cameras
  • Gets slightly warm under stress
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7904

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 31 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
  2. Oppo Pad 6 लॉन्च होगा 25 मई को, 10420mAh की विशाल बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17T सीरीज में होंगे 2 डिस्प्ले वेरिएंट, Leica-ट्यून्ड कैमरा यूनिट
  2. अंतरिक्ष से एकसाथ आ रहे 100 फीट तक बड़े 5 एस्टरॉयड, नासा ने दी चेतावनी
  3. Oppo Pad 6 लॉन्च होगा 25 मई को, 10420mAh की विशाल बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. Oppo Enco Air 5s होंगे 25 मई को लॉन्च, जबरदस्त ANC फीचर का खुलासा, जानें सबकुछ
  5. Paytm Pocket Money: बिना बैंक अकाउंट भी होगी UPI पेमेंट, टीनेजर्स के लिए आया Paytm का खास ऐप
  6. Anker लाई AMOLED डिस्प्ले वाले ईयरबड्स! 28 घंटे की बैटरी, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  7. 10000mAh बैटरी वाला कॉम्पेक्ट, मैग्नेटिक पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. 31 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
  9. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. AKAI Summer Collection भारत में लॉन्च; बजट से प्रीमियम तक, फ्रिज और AC की लंबी रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.