Samsung Galaxy M10 और Galaxy M20 एक दूसरे से कितने अलग?

Galaxy M सीरीज़ के अंतर्गत लॉन्च हुए Galaxy M20 और Galaxy M10 स्मार्टफोन एक दूसरे से कितने अलग हैं, जानें।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 जनवरी 2019 11:26 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M10, Galaxy M20 की बिक्री 5 फरवरी से
  • Samsung Galaxy M10, Galaxy M20 हैं डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस
  • सैमसंग गैलेक्सी एम10 की कीमत 7,990 रुपये से शुरू होती है

Samsung Galaxy M10 और Galaxy M20 एक दूसरे से कितने अलग?

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung ने 28 जनवरी को अपनी नई Galaxy M सीरीज़ के अंतर्गत Galaxy M20 और Galaxy M10 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। सैमसंग गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 में कुछ फीचर्स एक सामान हैं जैसे कि इनफिनिटी-वी डिस्प्ले पैनल और फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप। Samsung Galaxy M20 और Galaxy M10 के बीच रैम/स्टोरेज और कीमत को लेकर मुख्य अंतर है। आज हम आप लोगों को अपने लेख द्वारा कीमत, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के बीच का अंतर समझाएंगे।
 

Samsung Galaxy M10 vs Samsung Galaxy M20 की भारत में कीमत

दोनों हैंडसेट की कीमत में सबसे बड़ा अंतर है। सैमसंग Galaxy M10 की कीमत 7,990 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट मिलेगा। 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज मॉडल 8,990 रुपये में बेचा जाएगा। Samsung Galaxy M20 का 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट 10,990 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,990 रुपये है।

Samsung Galaxy M सीरीज़ के दोनों ही फोन की बिक्री Amazon.in और Samsung India ई-स्टोर पर होगी। नए फोन चारकोल ब्लैक और ओसियन ब्लू रंग में मिलेंगे। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इन हैंडसेट की बिक्री 5 फरवरी से अमेज़न इंडिया और सैमसंग इंडिया ई-स्टोर पर शुरू होगी।
 

Samsung Galaxy M10 बनाम Samsung Galaxy M20 का डिजाइन

सैमसंग गैलेक्सी एम10 और सैमसंग गैलेक्सी एम20 दोनों ही फोन इनफिनिटी-वी डिस्प्ले पैनल के साथ आते हैं। Galaxy M10 की तुलना में Galaxy M20 का डिस्प्ले थोड़ा बड़ा है। गैलेक्सी एम20 की तुलना में गैलेक्सी एम10 के निचले हिस्से पर बॉर्डर थोड़ा ज्यादा है। दोनों ही फोन में यूजर दो नैनो सिम के साथ एक माइक्रोएसडी कार्ड भी लगा सकेंगे। Samsung ब्रांड के दोनों ही हैंडसेट में मुख्य अंतर यह है कि Galaxy M20 में तो सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है लेकिन Galaxy M10 में आपको यह फीचर नहीं मिलेगा।
Advertisement

गैलेक्सी एम10 के पिछले हिस्से पर नीचे की तरफ स्पीकर ग्रिल तो वहीं Galaxy M20 में निचले हिस्से पर स्पीकर ग्रिल को जगह मिली है। Galaxy M10 में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट तो वहीं गैलेक्सी एम20 में यूजर्स को यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। वॉल्यूम और पावर बटन फोन के दाहिनी तरफ और 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक फोन के निचले हिस्से पर स्थित है।
 

Samsung Galaxy M10 vs Samsung Galaxy M20 के स्पेसिफिकेशन

दोनों फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस 9.5 पर चलते हैं। सैमसंग गैलेक्सी एम10 में 6.22 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। वहीं, सैमसंग गैलेक्स एम20 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080X2340 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है।
Advertisement

अब बात प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज की। Galaxy M10 में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इस फोन के दो वेरिएंट हैं- 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज। Galaxy M20 में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इस फोन के भी दो वेरिएंट हैं- 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

अब बात कैमरा सेटअप की। दोनों ही फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस हैं। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ जुगलबंदी में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा काम करेगा। आप लोगों को केवल फ्रंट कैमरा में अंतर देखने को मिलेगा। सेल्फी के दीवानों के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम20 में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं, गैलेक्सी एम10 में सेल्फी के लिए फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Advertisement

अब बात बैटरी क्षमता की। Galaxy M10 में जान फूंकने के लिए 3430 एमएएच की बैटरी तो वहीं Galaxy M20 में बैटरी 5,000 एमएएच की है।
 
सैमसंग गैलेक्सी एम20 बनाम सैमसंग गैलेक्सी एम10

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.30 इंच6.22 इंच
प्रोसेसर
सैमसंग एक्सीनॉस 7904सैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल 5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम
3 जीबी3 जीबी
स्टोरेज
32 जीबी32 जीबी
बैटरी क्षमता
5000 एमएएच3400 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 8.1 Oreoएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल720x1520 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.306.22
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल720x1520 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
19.5:919:9

हार्डवेयर

प्रोसेसर
1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
सैमसंग एक्सीनॉस 7904सैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870
रैम
3 जीबी3 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
32 जीबी32 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
512-
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांहां

कैमरा

रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल (f/1.9) + 5-मेगापिक्सल (f/2.2)13-मेगापिक्सल (f/1.9) + 5-मेगापिक्सल (f/2.2)
रियर ऑटोफोकस
हांहां
रियर फ्लैश
हांहां
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल (f/2.0)5-मेगापिक्सल (f/2.0)
फ्रंट फ्लैश
नहीं-

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
Samsung Experience 9.5 UXSamsung Experience 9.5 UX

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन
ब्लूटूथ
हांहां
यूएसबी टाइप सी
हांनहीं
माइक्रो यूएसबी
नहींहां
सिम की संख्या
22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
-हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांनहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
-नहीं
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good design with a small notch
  • Ultra-wide angle photography is fun
  • Very good battery life
  • Dual-VoLTE standby
  • Bad
  • Dated processor
  • Pre-installed bloatware
  • No fingerprint sensor
  • Slow charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp, crisp display
  • Good battery life
  • Up-to-date specifications
  • Bad
  • Advertising on lock screen and spammy notifications
  • Disappointing cameras
  • Gets slightly warm under stress
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7904

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  2. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  3. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  4. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  5. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  6. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  7. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  8. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  9. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  10. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.