Samsung ने आज भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Samsung Galaxy M17 5G लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy M17 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।
Samsung ने आज भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Samsung Galaxy M17 5G लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 5nm Exynos प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा इसमें 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। यह स्मार्टफोन कई एआई बेस्ड फीचर्स प्रदान करता है। आइए Galaxy M17 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy M17 5G के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट कीमत 12,499 रुपये, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट कीमत 13,999 रुपये और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट कीमत 15,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट, रिटेल स्टोर और ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध है। ग्राहक इस फोन को मूनलाइट सिल्वर और सैफायर ब्लैक कलर्स में खरीद सकते हैं। इसके अलावा ग्राहकों को नो-कॉस्ट ईएमआई और क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान पर डिस्काउंट मिलेगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री 13 अक्टूबर से शुरू होगी।
Samsung Galaxy M17 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और ब्राइटनेस 1100 निट्स है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन से लैस है। यह स्मार्टफोन सैमसंग 6nm Exynos 1330 चिपसेट से लैस है। इसमें 4GB/6GB/8GB और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। Galaxy M17 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है। इसमें गूगल के सर्किल टू सर्च जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स हैं।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy M17 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ, एनएफसी, वाई-फाई और 5जी शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की मोटाई 7.5 मिमी, चौड़ाई 77.9 लंबाई 164.4 मिमी और वजन 192 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,652
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत