• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy M16 फोन 8GB रैम और इस दमदार चिपसेट के गीकबेंच पर हुआ टेस्ट, जल्द होगा लॉन्च!

Samsung Galaxy M16 फोन 8GB रैम और इस दमदार चिपसेट के गीकबेंच पर हुआ टेस्ट, जल्द होगा लॉन्च!

Samsung के एक स्मार्टफोन को मॉडल नंबर SM-M166P के साथ गीकबेंच पर टेस्ट किया गया है। इसने सिंगल-कोर में 552 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1611 स्कोर हासिल किया।

Samsung Galaxy M16 फोन 8GB रैम और इस दमदार चिपसेट के गीकबेंच पर हुआ टेस्ट, जल्द होगा लॉन्च!

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A16 5G (ऊपर तस्वीर में) को ब्लू ब्लैक, लाइट ग्रीन और लाइट ग्रे शेड्स में पेश किया गया था

ख़ास बातें
  • Samsung के फोन को मॉडल नंबर SM-M166P के साथ गीकबेंच पर टेस्ट किया गया
  • गीकबेंच पर फोन को 7.29GB रैम और Android 14 के साथ टेस्ट किया गया था
  • इसने सिंगल-कोर में 552 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1611 स्कोर हासिल किया
विज्ञापन
Samsung Galaxy M16 को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है, जिसमें इसके स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा होता है। कथित सैमसंग बजट डिवाइस को 7.29GB रैम और Android 14 के साथ टेस्ट किया गया था। इसमें ऑक्टा-कोर चिपसेट मिलने की संभावना है, जिसके MediaTek Dimensity 6300 SoC होने की संभावना है। Samsung के अपकमिंग स्मार्टफोन मॉडल को इससे पहले Wi-Fi Alliance प्लेटफॉर्म पर भी देखा जा चुका है, जहां इसके नाम की पुष्टि हुई थी। यदि सैमसंग Galaxy M16 5G पर काम कर रहा है, तो हम इसे Galaxy M15 5G का सक्सेसर मान सकते हैं, जिसे इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था।

Samsung के एक स्मार्टफोन को मॉडल नंबर SM-M166P के साथ गीकबेंच पर टेस्ट किया गया है। लिस्टिंग को 91Mobiles द्वारा स्पॉट किया गया था। रिपोर्ट कहती है कि यह Galaxy M16 5G है, जिसे समान मॉडल नंबर के साथ Wi-Fi Alliance पर भी देखा जा चुका है। गीकबेंच पर फोन को 7.29GB रैम और Android 14 के साथ टेस्ट किया गया था। इसे सिंगल-कोर में 552 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1611 स्कोर हासिल हुआ।

लिस्टिंग फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होने का इशारा देती है, जिसके छह कोर को 2GHz और अन्य दो कोर को 2.40GHz पर क्लॉक किया गया था। चिपसेट के साथ Mali-G57 MC2 GPU था, जो इसके MediaTek चिपसेट होने की ओर इशारा देता है। रिपोर्ट में अंदाजा लगाया गया है कि यह Dimensity 6300 SoC हो सकता है, जो Samsung Galaxy A16 5G को भी पावर देता है।

कथित Samsung Galaxy M16 5G मॉडल को Geekbench ML डेटाबेस में भी देखा गया है, जो डिवाइस की AI परफॉर्मेंस को जांचने के लिए है। यहां डिवाइस ने 469 स्कोर हासिल किया है।

ऐसा माना जा रहा है कि क्योंकि M-सीरीज के मॉडल ज्यादातर A-सीरीज के मॉडल के स्पेसिफिकेशन्स लेकर आते हैं, तो संभवत: इस कथित Galaxy M16 5G में भी Galaxy A16 5G से मिलते-जुलते स्पेसिफिकेशन्स होंगे। बता दें बाद वाले में 90Hz 6.7-इंच FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले, 13-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, 50-मेगापिक्सल मेन रियर कैमरा और 25W चार्जिंग सपोर्ट शामिल है।

भले ही Samsung Galaxy M15 5G और Galaxy A15 5G में सभी स्पेसिफिकेशन्स एक समान हैं, लेकिन M15 में बड़ी बैटरी शामिल है। ऐसा हो सकता है कि Galaxy A16 5G में मौजूद 5,000mAh बैटरी के बजाय अपकमिंग M-सीरीज मॉडल बड़ी 6,000mAh बैटरी के साथ आए।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »