5000mAh बैटरी और 3 रियर कैमरों के साथ आया Samsung Galaxy M13 फोन, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy M13 में फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ 6.6 इंच का इनफिनिटी-वी डिस्प्ले है। यह ऑक्टा-कोर Exynos 850 चिपसेट पर काम करता है।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 26 मई 2022 20:10 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M13 स्मार्टफोन 5,000mAh बैटरी और 4GB रैम से लैस है
  • कैमरा सेटअप में f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल
  • स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है

Samsung Galaxy M13 में 5,000mAh की बैटरी मिलती है

Samsung Galaxy M13 को लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन अब आधिकारिक सैमसंग साइट पर लिस्ट किया जा चुका है। Galaxy M13 एक ऑक्टा-कोर Exynos 850 चिपसेट पर काम करता है। यह 5,000mAh की बैटरी से लैस है, जिसके 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने की संभावना है। इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, जिसमें सेल्फी कैमरा को वाटरड्रॉप नॉच में फिट किया गया है। एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी है।
 

Samsung Galaxy M13 specifications

Samsung Galaxy M13 में फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ 6.6 इंच का इनफिनिटी-वी डिस्प्ले है। यह ऑक्टा-कोर Exynos 850 चिपसेट पर काम करता है, जिसे 4GB रैम और 128GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित One UI 4.1 पर चलता है।

इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का फिक्स्ड-फोकस कैमरा मिलता है, जो f/2.2 अपर्चर सपोर्ट करता है।

हैंडसेट का डाइमेंशन 76.9x165.4x8.4mm और वजन लगभग 192g है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें सैमसंग नॉक्स मोबाइल सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म शामिल है। यह 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई (2.5Ghz/5GHz), और ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।

सैमसंग लिस्टिंग में इस हैंडसेट की कीमत के बारे में जानकारी शामिल नहीं है। हालांकि, यह जरूर पता चलता है कि Samsung Galaxy M13 डीप ग्रीन, लाइट ब्लू और ऑरेंज कॉपर कलर ऑप्शन में आएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy M13, Samsung Galaxy M13 specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  2. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  2. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  4. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  5. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  6. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  8. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  9. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  10. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.