48MP कैमरा वाले Samsung Galaxy M12 की पहली सेल आज, 1 हज़ार रुपये कम में ऐसे खरीदें...

Samsung Galaxy M12 स्मार्टफोन में 6,000 एमएएच तक की बैटरी और Exynos 850 प्रोसेसर दिया गया है। नया सैमसंग गैलेक्सी एम12 फोन माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है, जिसके माध्यम से आप फोन की स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 मार्च 2021 10:14 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M12 में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • सैमसंग गैलेक्सी एम12 की सेल Amazon, Samsung.com पर होगी
  • दोपहर 12 बजे से शुरू होगी सेल

फोन को अट्रैक्टिव ब्लैक, एलिगेंट ब्लू और ट्रेंडी एमरल्ड ग्रीन रंग विकल्पों में खरीदा जा सकेगा।

Samsung Galaxy M12 स्मार्टफोन की सेल भारत में आज 18 मार्च को आयोजित की जाने वाली है, जो कि दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया गया था और यह इस स्मार्टफोन की पहली सेल होगी। सैमसंग गैलेक्सी एम12 स्मार्टफोन में 6,000 एमएएच तक की बैटरी और Exynos 850 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए आपको फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। नया सैमसंग गैलेक्सी एम12 फोन माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है, जिसके माध्यम से आप फोन की स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।
 

Samsung Galaxy M12 price in India, sale, launch offers

सैमसंग गैलेक्सी एम12 फोन की सेल आज Amazon.in और Samsung.com पर आयोजित होगी। यह सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो ICICI Bank क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांसजेक्शन पर आपको 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। Samsung Galaxy M12 के 4GB + 64GB स्टोरेज विकल्प की भारत में कीमत 10,999 रुपये है। इसका एक 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 13,499 रुपये है। फोन को अट्रैक्टिव ब्लैक, एलिगेंट ब्लू और ट्रेंडी एमरल्ड ग्रीन रंग विकल्पों में खरीदा जा सकेगा।
Advertisement
 

Samsung Galaxy M12 specifications

ड्यूल सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी एम12 एंड्रॉयड पर आधारित One UI Core पर चलता है। फोन में 6.5-inch HD+ (720x1,600 पिक्सल) TFT इंफीनिटी-वी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर Exynos 850 चिपसेट दिया गया है। फोन में 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज दिया गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Samsung Galaxy M12 में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेटअप में एफ/2.0 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर और 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.2 अपर्चर से लैस 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मौजूद है।
Advertisement

Samsung Galaxy M12 में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। इसमें साइड माउंडेट फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Samsung Galaxy M12 में 6,000mAh बैटरी मिलती है और कंपनी का दावा है कि यह 58 घंटों तक का टॉक टाइम दे सकती है। फोन का डायमेंशन 164.0x75.9x9.7mm और वज़न 221 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  2. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  5. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  6. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  7. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  2. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  3. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  4. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  7. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  9. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  10. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.