Samsung Galaxy M11 और Galaxy M01 हुए भारत में लॉन्च: जानें कीमत और खासियतें

Samsung Galaxy M11 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। वहीं, Galaxy M01 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज विकल्प की भारत में कीमत 8,999 रुपये है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 2 जून 2020 15:29 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M11 में ट्रिपल रियर कैमरा आता है
  • Samsung Galaxy M01 को डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ किया गया है लॉन्च
  • दोनों फोन Flipkart, Amazon समेत ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स पर हैं उपलब्ध

Samsung Galaxy M11 की भारत में कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है

Samsung Galaxy M11 और Galaxy M01 को दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अपनी बजट पेशकश के रूप में भारत में लॉन्च कर दिया है। गैलेक्सी एम11 में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन आता है और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। वहीं, गैलेक्सी एम01 में एक वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच वाला डिस्प्ले आता है और इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। दोनों फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन यूआई पर चलते हैं और इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट भी शामिल है। Galaxy M11 को इस साल की शुरुआत में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में लॉन्च किया गया था। हालांकि, यह पहली बार है जब सैमसंग ने अपने पोर्टफोलियो में Galaxy M01 को जोड़ा है।
 

Samsung Galaxy M11, Samsung Galaxy M01 price in India

भारत में सैमसंग गैलेक्सी एम11 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। यह फोन 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प में भी आता है, जिसकी कीमत 12,999 रुपये है। दोनों मॉडल ब्लैक, मेटालिक ब्लू और वायलेट रंग के विकल्पों में आते हैं। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एम01 को केवल 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में पेश किया गया है, जिसकी भारत में कीमत 8,999 रुपये है। Samsung Galaxy M01 को ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Samsung Galaxy M11 और Galaxy M01 दोनों ही स्मार्टफोन Amazon, Flipkart, Samsung India eStore और अन्य प्रमुख ई-रिटेलर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। दोनों फोन ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए भी बेचे जाएंगे।
Advertisement
 

Samsung Galaxy M11 specifications

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी एम11 एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन यूआई 2.0 पर चलता है और 6.4 इंच एचडी+ (720x1560 पिक्सल) इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले पैनल से लैस आता है। इस डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19.5: 9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट दिया गया है, जो 3 जीबी और 4 जीबी रैम विकल्पों में आता है। इसका ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, एफ/1.8 अपर्चर वाले 13-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर से लैस है। इसके अलावा इस सेटअप में 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। फोन के फ्रंट में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy M11 में 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज विकल्प हैं जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी बढ़ाए जा सकते हैं। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस / ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी शामिल हैं। इसके अलावा डिवाइस के पीछे एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एम11 फोन 5,000mAh बैटरी से लैस आता है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा, फोन का डाइमेंशन 161.4x76.3x9.0 मिलीमीटर और वज़न 197 ग्राम है।
 

Samsung Galaxy M01 specifications

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी एम01 भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन यूआई 2.0 पर चलाता है और इसमें 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 5.71-इंच एचडी+ (720x1560 पिक्सल) टीएफटी इन्फिनिटी-वी डिस्प्ले पैनल दिया गया है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर काम करता है, जिसकी जुगलबंदी 3 जीबी रैम के साथ की गई है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप आता है, जिसमें एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। फोन के फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर है, जिसका अपर्चर एफ/ 2.2 है।
Advertisement

Samsung Galaxy M01 में 32 जीबी स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस / ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। हैंडसेट 4,000mAh बैटरी से लैस आता है, जिसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल नहीं है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.