Samsung Galaxy M11 और Galaxy M01 का भारत में 2 जून को लॉन्च, ये होंगी खूबियां

Flipkart के टीज़र में Samsung Galaxy M11 के डिस्प्ले और बैटरी की जानकारी मिलती है। हालांकि हमारे पास इस स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी है, क्योंकि कंपनी ने गैलेक्सी एम11 को हाल ही में यूनाइटेड अबर अमिरात (UAE) में लॉन्च किया था।

Samsung Galaxy M11 और Galaxy M01 का भारत में 2 जून को लॉन्च, ये होंगी खूबियां

Samsung Galaxy M01 होगा सैमसंग का एंट्री-लेवल स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M01 में डुअल रियर कैमरा सेटअप और 4,000mAh बैटरी
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस आता है Samsung Galaxy M11 स्मार्टफोन
  • 3 जून दोपहर 12 बजे लॉन्च होंगे दोनों सैमसंग गैलेक्सी एम-सीरीज़ स्मार्टफोन
विज्ञापन
Samsung Galaxy M11 और Galaxy M01 को सैमसंग भारत में 2 जून को लॉन्च करने वाली है। इस बात की पुष्टी भारतीय ई-कॉमर्स दिग्गज Flipkart के कुछ टीज़र्स ने की है। ई-कॉमर्स साइट यह भी पुष्टि करती है कि सैमसंग के दोनों नए फोन आधिकारिक लॉन्च के तुरंत बाद खरीदने के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। गैलेक्सी एम11 को गैलेक्सी एम10 के अपग्रेड के रूप में पेश किया जाएगा। दूसरी ओर, गैलेक्सी एम01 दक्षिण कोरियाई कंपनी का एक नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन प्रतीत होता है। फ्लिपकार्ट साइट पर टीज़र इसकी लॉन्च की तारीख का खुलासा करने के अलावा Galaxy M01 के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी देता है।

Flipkart ने अपनी मोबाइल साइट और ऐप के जरिए सैमसंग गैलेक्सी एम11 और गैलेक्सी एम01 के लिए समर्पित टीज़र जारी किए हैं, जो दोनों नए मॉडलों की लॉन्च की तारीख का खुलासा करते हैं और साथ ही Galaxy M01 के मुख्य स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा करते हैं। टीज़र के अनुसार दोनों सैमसंग गैलेक्सी फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा।
 

Samsung Galaxy M11, Samsung Galaxy M01 price in India (expected)

टीज़र पेज पर इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यदि एक हालिया लीक को सच माना जाए तो Samsung Galaxy M01 स्मार्टफोन के 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये होगी। वहीं, दूसरी तरफ Samsung Galaxy M11 के 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये होगी। इसके अलावा इसका एक 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल भी होगा, जिसे 12,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जाएगा। इस दावे के साथ लीक में यह भी बताया गया था कि यह कीमत ऑफलाइन मार्केट के लिए होगी, जिसका मतलब यह है कि इन दोनों ही स्मार्टफोन की कीमत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अलग भी हो सकती है।
 

Samsung Galaxy M11 specifications

Flipkart के टीज़र में गैलेक्सी एम11 के डिस्प्ले और बैटरी की जानकारी मिलती है। हालांकि हमारे पास इस स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी है, क्योंकि कंपनी ने इसे हाल ही में यूनाइटेड अबर अमिरात (UAE) में लॉन्च किया था। सैमसंग गैलेक्सी एम11 एक डुअल-सिम हैंडसेट है। प्रोडक्ट लिस्टिंग में एंड्रॉयड 10 या एंड्रॉयड पाई का ज़िक्र नहीं है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम होंगे। यह जानकारी गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग से मिली थी। इसमें 6.4 इंच का एचडी+ (720 x 1560 पिक्सल) डिस्प्ले है, होल-पंच के साथ। डिस्प्ले में छेद बायीं तरफ टॉप पर किनारे में है।

Samsung Galaxy M11 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। यह वाइड-एंगल कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल की जिम्मेदारी 8 मेगापिक्सल के सेंसर पर है।


गैलेक्सी एम11 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स 4जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ग्लोनास, बाइदू और गैलिलियो शामिल हैं। Samsung ने अपने इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी है। यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। सिक्योरिटी के लिए पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 161.4x76.3x9.0 मिलीमीटर है और वज़न 197 ग्राम।
 

Samsung Galaxy M01 specifications (expected)

सैमसंग ने अभी तक गैलेक्सी एम01 के स्पेसिफिकेशन को विस्तार से नहीं बताया है। हालांकि, फ्लिपकार्ट के टीज़र से पता चलता है कि फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल होगा। इसमें 4,000mAh की बैटरी होगी। यदि हम पहले की कुछ रिपोर्ट्स को देखें, तो Galaxy M01 में 5.7-इंच एचडी+ (720x1,560 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, जो वाटरड्रॉप नॉच और 19: 9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज होने की भी बात कही गई है। इसमें 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.71 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  2. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  6. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  8. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  10. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »