Samsung Galaxy M10s और Samsung Galaxy M30s के स्पेसिफिकेशन लीक

Samsung Galaxy M10s, Samsung Galaxy M30s: सैमसंग गैलेक्सी एम10एस और गैलेक्सी एम30एस के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं, जानें इनके बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 सितंबर 2019 12:09 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M30s India Launch 18 सितंबर को
  • गैलेक्सी एम30एस में है 4 जीबी रैम और Exynos 9611 SoC
  • Galaxy M10s होगा फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस

Samsung Galaxy M10s, Samsung Galaxy M30s: सैमसंग गैलेक्सी एम10एस, गैलेक्सी एम30एस के स्पेसिफिकेशन लीक

Photo Credit: TENAA

Samsung Galaxy M10s, Samsung Galaxy M30s: सैमसंग गैलेक्सी एम10एस को एंड्रॉयड एंटरप्राइज लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है, लिस्टिंग से फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का भी पता चला है। यह इस बात का संकेत दे रहा है कि फोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा Samsung गैलेक्सी एम30एस को अब गीकबेंच पर लिस्ट कर दिया गया है, पता चला है कि सैमसंग ब्रांड के इस आगामी फोन में Exynos 9611 SoC का इस्तेमाल किया जाएगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल इस चिपसेट को लॉन्च नहीं किया गया है, यह इस बात का संकेत दे रहा है कि कंपनी फोन के साथ अपने नए चिपसेट को भी लॉन्च कर सकती है।

याद करा दें कि Galaxy M30s को कुछ समय पहले टीना पर भी लिस्ट किया गया था, लिस्टिंग से इस बात का पता चला था कि फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे और फिंगरप्रिंट सेंसर है। Galaxy M10s को अब Google एंड्रॉयड एंटरप्राइज वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, हालांकि फोन की कोई भी तस्वीर अटैच नहीं की गई है।

लिस्टिंग से पता चला है कि सैमसंग गैलेक्सी एम10एस में 6.4 इंच का डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन एंड्रॉयड पाई पर चलता है और इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। लिस्टिंग से पता चला है कि फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट तो है लेकिन एनएफसी सपोर्ट नहीं मिलेगा।

सैमसंग इंडिया के स्मार्टफोन बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट असीम वारसी ने बताया था कि Samsung Galaxy M10s में सुपर एमोलेड डिस्प्ले पैनल, डुअल रियर कैमरा सेटअप और 4,000 एमएएच की बैटरी होगी। इसके अलावा असीम वारसी ने कहा कि आगामी गैलेक्सी एम10एस की कीमत 10,000 रुपये से कम होगी और फोन को Diwali 2019 से पहले भारत में लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

फोन में एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर, इनफिनिटी-वी डिस्प्ले, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, फेस अनलॉक सपोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और अलग से माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट हो सकता है। अब बात Galaxy M30s की। सैमसंग गैलेक्सी एम30एस को अब गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है।
Advertisement

लिस्टिंग से पता चला है कि फोन एंड्रॉयड पाई पर चलता है। इसके अलावा फोन में 4 जीबी रैम और 1.74 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611सी प्रोसेसर हो सकता है। असीम वारसी ने इस बात की भी पुष्टि की है कि फोन एक्सीनॉस 9611 चिपसेट से लैस होगा।

भारत में गैलेक्सी एम30एस की कीमत 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच हो सकती है। Galaxy M30s स्मार्टफोन को भारत में 18 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा और इस फोन में जान फूंकने के लिए 6,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। इसके अलावा फोन में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी-यू डिस्प्ले होगा।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एम30एस में तीन रियर कैमरे हो सकते हैं, पिछले हिस्से पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल सेंसर और एफ/ 2.2 लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन में फ्रंट पैनल पर 24 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।
Advertisement

इसके अलावा गैलेक्सी एम30एस के रैम और स्टोरेज के दो-दो विकल्प होंगे- 4 जीबी और 6 जीबी रैम,  64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज। दावा है कि इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159x75.1x8.9 मिलीमीटर होगा और वज़न 174 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Great battery life
  • Decent performance
  • Good camera performance in daylight
  • Bad
  • Camera is slow to focus
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid AMOLED display
  • Decent battery life
  • Bad
  • Below average low-light camera performance
  • Weak processor
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7884बी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउं
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.