• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy M06 5G की गिरी कीमत, मात्र 7,999 रुपये में खरीदें

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy M06 5G की गिरी कीमत, मात्र 7,999 रुपये में खरीदें

नया 5जी फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Samsung Galaxy M06 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy M06 5G की गिरी कीमत, मात्र 7,999 रुपये में खरीदें

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy M06 5G में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M06 5G में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy M06 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है।
  • Samsung Galaxy M06 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन
अगर आपका बजट 8 हजार रुपये से कम है और अपने लिए या अपने परिवार के लिए नया 5जी फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Samsung Galaxy M06 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन सैमसंग के इस फोन पर तगड़ा ऑफर प्रदान कर रही है, जिससे कीमत काफी कम हो जाती है। यहां हम आपको Samsung Galaxy M06 5G पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy M06 5G Offers, Discount


Samsung Galaxy M06 5G का 4GB RAM/64GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 7,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देकर 7,550 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
 

Samsung Galaxy M06 5G Specifications 


Samsung Galaxy M06 5G में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर पर काम करता है। Galaxy M06 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 6.0 पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy M06 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy M06 5G में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »