3GB RAM, Android 12 के साथ Samsung Galaxy M04 गीकबेंच पर लॉन्च से पहले स्पॉट

Samsung का एक स्मार्टफोन हाल ही में गीकबेंच बेंचमार्किंग वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-M045F के साथ लिस्टेड पाया गया था। यह स्मार्टफोन कथित तौर पर Samsung Galaxy M04 माना जाता है।

3GB RAM, Android 12 के साथ Samsung Galaxy M04 गीकबेंच पर लॉन्च से पहले स्पॉट

Photo Credit: Samsung

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M13 5G और Samsung Galaxy M13 स्मार्टफोन पेश किए हैं।
  • Samsung के इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर SM-M045F के साथ स्पॉट किया गया है।
  • Samsung Galaxy M04 को गीकबेंच बेंचमार्किंग वेबसाइट पर नजर आया है।
विज्ञापन
Samsung Galaxy M04 को गीकबेंच बेंचमार्किंग वेबसाइट पर नजर आया है, जिससे स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस का पता चलता है। Samsung के इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर SM-M045F के साथ स्पॉट किया गया है। गीकबेंच लिस्टिंग से साफ हो रहा है कि स्मार्टफोन एंड्रॉइड 12 पर काम करेगा। इसमें एक ऑक्टा-कोर एसओसी और 3 GB RAM मिलेगी। स्मार्टफोन में IMG PowerVR GE8320 GPU है, जिससे यह पता चलता है कि स्मार्टफोन MediaTek Helio G35 SoC पर बेस्ड होगा। हालांकि मॉडल नंबर इस बात को कंफर्म नहीं करता है कि स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी M04 के तौर पर मार्केट में आएगा या नहीं।

Samsung का एक स्मार्टफोन हाल ही में गीकबेंच बेंचमार्किंग वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-M045F के साथ लिस्टेड पाया गया था। यह स्मार्टफोन कथित तौर पर Samsung Galaxy M04 माना जाता है। बेंचमार्किंग वेबसाइट पर लिस्टेड स्मार्टफोन Android 12 पर काम करता है और इसमें 3GB RAM दी गई है। इसके अलावा स्मार्टफोन के चिपसेट को "ARM MT6765V/WB" के तौर पर लिस्टेड किया गया है।

गीकबेंच लिस्टिंग Samsung Galaxy M04 के मदरबोर्ड को "m04" के तौर पर भी दिखाती है। इसके अलावा स्मार्टफोन में IMG PowerVR GE8320 GPU होने की भी जानकारी दी गई है। इसलिए ऐसा माना जा सकता है कि आगामी स्मार्टफोन MediaTek Helio G35 SoC पर बेस्ड होगा। यह इस बात का भी जानकारी देता है कि स्मार्टफोन में 5G कनेक्टिविटी ऑप्शन की कमी होगी।

इसके अलावा बेंचमार्किंग वेबसाइट से यह भी साफ होता है कि इस ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.3GHz होगी। सैमसंग SM-M045F ने सिंगल-कोर परफॉर्मेंस पर 86 स्कोर और मल्टी-कोर परफॉर्मेंस पर 4233 स्कोर बनाए हैं। स्मार्टफोन की कीमत और अधिक स्पेसिफिकेशंस के बारे में ज्यादा जानकारी अभी तक पता नहीं है।

इस बीच Samsung ने हाल ही में भारत में Samsung Galaxy M13 5G और Samsung Galaxy M13 स्मार्टफोन पेश किए हैं। दोनों स्मार्टफोन Samsung के रैम प्लस फीचर के साथ आते हैं। Galaxy M13 5G में 5,000mAh की बैटरी आती है, वहीं Galaxy M13 4G वेरिएंट में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। दोनों स्मार्टफोन 23 जुलाई से Samsung.com, Amazon और चुनिंदा रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  4. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  5. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  6. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  8. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  10. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »