Samsung Galaxy M01 गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट, सामने आए कई स्पेसिफिकेशन

गीकबेंच साइट की लिस्टिंग के अनुसार, Samsung Galaxy M01 में 6.4 इंच की स्क्रीन, 32 जीबी स्टोरेज और तीन कलर वेरिएंट दिए जाने का पता चला था।

Samsung Galaxy M01 गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट, सामने आए कई स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी एम01 हैंडसेट होगा Samsung का बजट हैंडसेट

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M01 3जीबी रैम के साथ हुआ है लिस्ट
  • लिस्टिंग में इस फोन का मॉडल नंबर SM-M015G
  • गीकबेंच पर भी गैलेक्सी एम01 इसी मॉडल नंबर के साथ हुआ था लिस्ट
विज्ञापन
Samsung Galaxy M01 के बारे में जानकारियां पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं और अब खबर है कि यह स्मार्टफोन Google Play Console पर लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग के द्वारा स्मार्टफोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी हासिल हुई है। पता चला है कि इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर दिया जाएगा। पिछले महीने यह फोन गीकबेंच की वेबसाइट पर भी लिस्ट हुआ था, इसके अलावा यह वाई-फाई अलायंस सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट हो चुका है। इन सभी को और लेटेस्ट गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सैमसंग गैलेक्सी एम01 की अधिकारिक लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं।

Google Play Console लिस्टिंग की खबर सबसे पहले TechieDark द्वारा दी गई। इस लिस्टिंग के मुताबिक, Samsung Galaxy M01 स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा। दूसरे Samsung फोन की तरह इस फोन में भी वन यूआई स्किन होगी। लिस्टिंग के अनुसार, इस फोन में एचडी+ (720x 1,520 पिक्सल) स्क्रीन के साथ 320 पीपीआई स्क्रीन डेनसिटी मौजूद होगी। इसके अलावा फोन के सेल्फी कैमरा के लिए डिस्प्ले पर इनफिनिटी-वी डिज़ाइन दिया जाएगा। लिस्टिंग के साथ एक तस्वीर भी नज़र आई है, जिसमें फोन के बॉटम में मोटे बेजल्स और बाकि साइड्स में पतले बेजल्स देखने को मिले हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एम01 फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 439 ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिया जा सकता है। इसके अलावा एड्रेनो 505 जीपीयू के साथ क्लॉक स्पीड 560MHz दी जाएगी। गूगल प्ले कंसोल की लिस्टिंग में सैमसंग गैलेक्सी एम01 फोन मॉडल नंबर SM-M015G है।

आपको बता दें, इसी मॉडल नंबर के साथ एक Samsung फोन गीकबेंच साइट पर लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग में इस फोन का सिंगल-कोर स्कोर 865 और मल्टी-कोर स्कोर 3,327 दिया गया था। इसके अलावा गैलेक्सी एम01 में 6.4 इंच की स्क्रीन, 32 जीबी स्टोरेज और तीन कलर वेरिएंट दिए जाने का पता चला था। इसके अलावा वाई-फाई अलायंस वेबसाइट में बताया गया था कि यह फोन 2.4 गीगाहर्ट्ज़ फ्रिक्वेंसी को सपोर्ट करेगा। इन सभी जानकारियों के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है कि सैमसंग गैलेक्सी एम01 हैंडसेट Samsung की ‘Galaxy M' का बजट हैंडसेट होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »