Samsung Galaxy J7+ में होगा डुअल कैमरा, फेशियल रिकग्निशन और बिक्सबी सपोर्ट: रिपोर्ट

सैमसंग ने हाल ही में डुअल रियर कैमरे वाला पहला स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 8 लॉन्च किया था। और ताज रिपोर्ट की मानें तो कंपनी डुअल कैमरे वाले दूसरे स्मार्टफोन पर काम कर रही है। सैमसंग द्वारा मिड-रेंज स्मार्टफोन गैलेक्सी जे7+ लॉन्च किए जाने की ख़बरें हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 अगस्त 2017 11:00 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी जे7+ में वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप होगा
  • फोन में सैमसंग का वर्चुअल असिस्टेंट बिक्सबी होगा
  • इसके साथ ही फेशियल रिकग्निशन फ़ीचर होने का भी खुलासा हुआ है
सैमसंग ने हाल ही में डुअल रियर कैमरे वाला पहला स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 8 लॉन्च किया था। और ताज रिपोर्ट की मानें तो कंपनी डुअल कैमरे वाले दूसरे स्मार्टफोन पर काम कर रही है। सैमसंग द्वारा मिड-रेंज स्मार्टफोन गैलेक्सी जे7+ लॉन्च किए जाने की ख़बरें हैं। और थाईलैंड से आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy J7+ में डुअल कैमरा सेटअप और बिक्सबी असिस्टेंट समेत कई दूसरे फ़ीचर होंगे।

ThaiMobileCenter ने सैमसंग गैलेक्सी जे7+ के बारे में जानकारी सार्वजनिक की थी। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यह मिड-रेंज स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। इस फोन में रियर पर एक वर्टियर डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है,जो अपर्चर एफ/1.7 के साथ 13 मेगापिक्सल कैमरे और अपर्चर एफ/1.9 के साथ 5 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस होगा। सैमसंग द्वारा गैलेक्सी नोट 8 के लाइव फोकस फ़ीचर को गैलेक्सी जे7+ में बोकेह शॉट के लिए दिए जाने की भी ख़बरें हैं। फोन में अपर्चर एफ/1.9 के साथ एक 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।
Advertisement

इस रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी जे7+  में गैलेक्सी जे7 (2017) की तरह ही एक मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन होगा। बहरहाल, पोस्ट की गईं तस्वीरों को देखें तो गैलेक्सी जे7+ में रियर पर सीधी एंटीना लाइन देखी जा सकती हैं जबकि गैलेक्सी जे7 में कर्व्ड एंटीना लाइन दी गईं थीं। यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा और फोन में एक 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल्स) सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। हैंडसेट में एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर व 4 जीबी रैम होगा। इस फोन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी जिसे 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा।

कैमरे के अलावा, गैलेक्सी जे7+ में सैमसंग का वर्चुअल असिस्टेंट बिक्सबी, एक फिंगरप्रिंट सेंसर (होम बटन में ही)  और फेशियर रिकग्निशन फ़ीचर होने की भी ख़बरें हैं। यह देखना मज़ेदार है कि सैमसंग अपनी मिड-रेंज कैटेगरी के फोन जैसे गैलेक्सी ऑन मैक्स, गैलेक्सी जे7 मैक्स और अब गैलेक्सी जे7+ में फेशियल रिकग्निशन दे रही है। आने वाले स्मार्टफोन में डुअल सिम सपोर्ट और एक 3000 एमएएच की बैटरी होगी।
Advertisement

अभी, गैलेक्सी जे7+ के लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन रिपोर्ट में बताया गया है कि फोन को थाईलैंड में ब्लैक, गोल्ड और पिंक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.