Samsung Galaxy J7 Duo भारत में लॉन्च, दो रियर कैमरे हैं इसमें

सैमसंग गैलेक्सी जे7 डुओ स्मार्टफोन 12 अप्रैल से रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा। Samsung Galaxy J7 Duo की कीमत 16,990 रुपये होगी। यह ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2018 13:58 IST
ख़ास बातें
  • Samsung ने गुपचुप ढंग से Galaxy J7 Duo भारतीय साइट पर लिस्ट
  • पहले Galaxy J7 Duo दिखा था यूज़र मैन्युअल पर
  • मॉडल नाम SM-J720F/DS के साथ लीक हुई थीं फोन की जानकारियां

samsung galaxy j7 duo लॉन्च हुआ भारत में

Samsung Galaxy J7 Duo को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। सैमसंग इंडिया ने ईमेल के ज़रिए बयान जारी करके इस डुअल रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन को लॉन्च करने की जानकारी दी। आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले इसे सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। अहम खासियत की बात करें तो Galaxy J7 Duo डुअल कैमरा सेटअप, एंड्रॉयड ओरियो, ऐप पेयर फीचर और बिक्सबी होम के साथ आता है। गौर करने वाली बात है कि यह सैमसंग का सबसे सस्ता डुअल कैमरा सेटअप स्मार्टफोन है।
 

Samsung Galaxy J7 Duo कीमत और उपलब्धता

जानकारी दी गई है कि सैमसंग गैलेक्सी जे7 डुओ स्मार्टफोन 12 अप्रैल से रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा। Samsung Galaxy J7 Duo की कीमत 16,990 रुपये होगी। यह ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा।
 

Galaxy J7 Duo स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (माइक्रो) वाला Galaxy J7 Duo एंड्रॉयड ओरियो पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में एक्सीनॉस 7 सीरीज़ के ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.6 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं 4 जीबी रैम।

कैमरे की बात करें तो Galaxy J7 Duo के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। पहला सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा 5 मेगापिक्सल का। अपर्चर एफ/1.9 है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह एफ/1.9 अपर्चर और एलईडी फ्लैश से लैस है। प्राइमरी कैमरे से यूज़र फुल एचडी रिजॉल्यूशन तक के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। कंपनी ने फेस अनलॉक, सेल्फी फोकस और ब्यूटी मोड फीचर दिए जाने की जानकारी दी है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Advertisement

गैलेक्सी जे7 डुओ के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और ग्लोनस शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। बैटरी 3000 एमएएच की है। Galaxy J7 Duo का डाइमेंशन 153.5x77.2x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 174 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7885

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.