सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) का फ्रंट पैनल लीक होने से स्पेसिफिकेशन का खुलासा

विज्ञापन
अपडेटेड: 21 मार्च 2016 12:53 IST
a:1:{i:8पिछले एक साल में सैमसंग गैलेक्सी जे 2016 सीरीज स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन को लेकर कई खबरें सामने आई हैं। हैंडसेट के डिजाइन सर्टिफिकेशन अथॉरिटी द्वारा जबकि की बेंचमार्क वेबसाइट के जरिये इनके स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। अब, सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) की एक नई हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीर सामने आई है जिसमें इस स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल को करीब से देखा जा सकता है।

इस तस्वीर को टिप्सटर इवान ब्लास ने लीक किया। तस्वीर में सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) का व्हाइट कलर वेरिएंट दिख रहा है। तस्वीर देखने पर पता लगता है कि स्मार्टफोन में डिस्प्ले के नीचे एक फिजिकल होम बटन, एक कैपेसिटिव बटन है। स्मार्टफोन टिपिकल सैमसंग डिजाइन से लैस है।
Advertisement

सबसे ऊपर की तरफ, स्पीकर ग्रिल के साथ आप सैमसंग का लोगो देख सकते हैं। जबकि दायीं तरफ सेंसर और फ्रंट कैमरा दिया गया है। बायीं तरफ किनारे पर फ्रंट एलईडी फ्लैश है। डिस्प्ले में कैमरा एक्सेस करने के लिए दो शॉर्टकट और कॉल लॉग टैब मौजूद है।

इससे पहले टेना पर हुई लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि 2016 वेरिएंट 2015 में लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी जे7 और गैलेक्सी जे5 स्मार्टफोन की तरह ही दिखेंगे। लेकिन इनका स्क्रीन साइज़ अलग होगा। सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) 5.5 इंच फुल एचडी स्क्रीन तो गैलेक्सी जे5 (2016) 5.2 इंच फुल एचडी डिस्प्ले से लैस हो सकता है।  
Advertisement

लिस्टिंग के मुताबिक, गैलेक्सी जे7 (2016) एसएम-जे7108 और एसएम-जे7109 दो वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इन दोनों में सिर्फ प्रोसेसर का ही फर्क होगा। एसएम-जे7108 में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर जबकि एसएम-जे7109 में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर हो सकता है।
Advertisement

लीक के मुताबिक, गैलेक्सी जे7 2016 के इन मॉडल में 4जी एलटीई सपोर्ट, 13 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा (एलईडी फ्लैश के साथ), 3 जीबी रैम और 16 जीबी एक्सपेंडेबल स्टोरेज हो सकती है। फोन की बैटरी के बारे में जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इसके 3300 एमएएच बैटरी के साथ आने की खबरें हैं। फोन का डाइमेंशन 151.7x75.9x7.6 मिलीमीटर और वजन 166 ग्राम होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  3. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  4. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  5. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  6. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  7. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  8. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  9. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  10. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.