Samsung Galaxy J6, Galaxy A6 और Galaxy A6+ की बिक्री शुरू

Samsung के लेटेस्ट स्मार्टफोन Galaxy J6, Galaxy A6 और Galaxy A6+ आज से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे...

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 22 मई 2018 11:26 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy J6, Galaxy A6 और Galaxy A6+ की बिक्री शुरू
  • पेटीएम मॉल, सैमसंग ई-स्टोर और बड़े रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं
  • ब्लू, ब्लैक, गोल्ड रंग वेरिएंट में उपलब्ध होगा स्मार्टफोन

Samsung Galaxy J6, Galaxy A6 और Galaxy A6+की बिक्री

Samsung के लेटेस्ट स्मार्टफोन Galaxy J6 , Galaxy A6 और Galaxy A6+ आज से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इन तीनों स्मार्टफोन को यूज़र पेटीएम मॉल, सैमसंग ई-स्टोर और बड़े रिटेल स्टोर से खरीद पाएंगे। Galaxy J6 फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध होगा, जबकि Galaxy A6 और Galaxy A6+ अमेज़न इंडिया के ज़रिए खरीदे जा सकेंगे। स्मार्टफोन ब्लू, ब्लैक, गोल्ड रंग विकल्पों में आए हैं, जिन पर इनफिनिटी डिस्प्ले डिज़ाइन दिया गया है।
 
 

Samsung Galaxy A6, Galaxy A6+, Galaxy J6 की कीमत व ऑफर

Samsung Galaxy A6 की भारत में कीमत 21,990 रुपये है। इसमें यूज़र को 32 जीबी वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 64 जीबी के लिए चुकाने होंगे 22,990 रुपये। बात करें Galaxy A6+ की तो इसके लिए यूज़र को चुकाने होंगे 25,990 रुपये। दोनों पर पेटीएम मॉल के ज़रिए खरीदने पर 3,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड पर भी इतना ही लाभ दिए जाने का वादा है। Samsung Galaxy J6 की बात करें तो इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,990 रुपये है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट को 16,490 रुपये में बेचा जाएगा। गैलेक्सी जे8 का दाम 18,990 रुपये रखा गया है। दोनों ही स्मार्टफोन ब्लू, ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध होंगे।    
 

Samsung Galaxy A6, Galaxy A6+ और Galaxy J6 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला Samsung Galaxy A6 एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। टॉप पर दिया गया है सैमसंग एक्सपीरियंस। फोन में 5.6 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, जो सुपर एमोलेड भी है। इसमें सैमसंग के इनफिनिटी डिस्प्ले डिज़ाइन का इस्तेमाल हुआ है। आस्पेक्ट रेशियो 18:5:9 है। फोन में काम करता है ऑक्टा-कोर एक्सीनोस 7 सीरीज़ प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.6 गीगाहर्ट्ज़ है। साथ देते हैं 4 जीबी रैम। स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो एफ/1.7 अपर्चर से लैस होकर आया है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, जो एफ/1.9 है। दोनों कैमरे एलईडी फ्लैश के साथ आए हैं। साथ ही नए डिफॉल्ट कैमरा ऐप में लाइव बोकेह और बैकग्राउंड ब्लर शेप का विकल्प यूज़र को मिलेगा।

गैलेक्सी ए6 में सैमसंग ने 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज के विकल्प दिए हैं। दोनों को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, हेडफोन जैक का सपोर्ट है। फोन में रियर फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर है और पावर देती है 3000 एमएएच की बैटरी। अब बात Samsung Galaxy A6+, जो एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है और टॉप पर मिलेगा सैमसंग एक्सपीरियंस। फोन में 6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में काम करता है ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, साथ देते हैं 4 जीबी रैम।

Samsung Galaxy A6+ में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जो 16+5 मेगापिक्सल वाला है। हैंडसेट में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर है। रियर और फ्रंट सेटअप में एलईडी फ्लैश का सपोर्ट है। साथ ही नया कैमरा ऐप बोकेह और बैकग्राउंड ब्लर फीचर लेकर आया है।  हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, हेडफोन जैक का सपोर्ट है। फोन में रियर फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर है और पावर देती है 3500 एमएएच की बैटरी।  

सैमसंग ने दोनों ही फोन में प्रीलोडिड सेल्फी फ्लैश फीचर दिया है, जो सेल्फी के दौरान लाइट एक्सपोज़र को नियंत्रित करता है। हैंडसेट 'चैट ओवर वीडियो' फीचर से लैस है, जो यूज़र को वीडियो देखने के दौरान व्हाट्सऐप आदि पर रिप्लाई करने की सुविधा देता है।
Advertisement

Samsung Galaxy J6 में 5.6 इंच का एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। पॉलीकार्बोनेट यूनीबॉडी डिजाइन वाले इस हैंडसेट में कंपनी ने एक्सीनॉस 7 सीरीज़ के प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। रैम और स्टोरेज पर आधारित Samsung Galaxy J6 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिेएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। वहीं, दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट में यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं।

आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलने वाले सैमसंग के इस फोन में पिछले हिस्से पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/1.9 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। दोनों ही फैनल पर बेहतर तस्वीरों के लिए एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है। बैटरी 3000 एमएएच की है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great display quality
  • Sleek design
  • Excellent battery life
  • Bad
  • Below-average cameras
  • Lots of software bloat
  • Weak processor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.60 इंच

प्रोसेसर

एक्सीनोस 7870

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1480 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.60 इंच

प्रोसेसर

1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1480 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • High-quality Super AMOLED display
  • Great build quality
  • Bad
  • Sub-par performance
  • Unwieldy and heavy
  • Flaky face recognition and slow fingerprint sensor
  • Cameras struggle in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2220 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ईरान की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस में मिला नॉर्थ कोरिया और चाइना का लिंक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस में मिला नॉर्थ कोरिया और चाइना का लिंक!
  2. Redmi Note 17 5G में 120Hz डिस्प्ले के साथ मिल सकता 50MP मेन कैमरा! फीचर्स लीक
  3. Moto Pad 70 Pro टैबलेट भारत में लॉन्च, 10200mAh बैटरी, 3.5K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  4. iQOO 16T जल्द हो सकता है लॉन्च, बड़े डिस्प्ले का खुलासा
  5. 14 साल बाद लौट रहा Nokia Asha 305, HMD नए अंदाज में कर सकती है लॉन्च!
  6. Vivo के लेटेस्ट TWS 5 Pro ईयरबड्स 50 घंटे की बैटरी, 60dB ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 7000mAh बैटरी के साथ पेश हुआ सबसे बड़ी स्क्रीन वाला फोन Nubia Neo 5 Max, जानें सबकुछ
  8. पुरानी UPI ID नहीं पसंद? मिनटों में बदलें, जानें आसान तरीका
  9. Oppo Find X9s मिल रहा Rs 4000 सस्ता! Flipkart पर बड़ा डिस्काउंट
  10. Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.