Samsung Galaxy J5 (2017) को नए सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ मिला लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच

Samsung Galaxy J5 (2017) Update: सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017) को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। जानें।

Samsung Galaxy J5 (2017) को नए सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ मिला लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच

Samsung Galaxy J5 (2017) Update: सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017) को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर

ख़ास बातें
  • Galaxy J5 (2017) में है 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
  • अगस्त 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है अपडेट
  • सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017) में 5.2 इंच का डिस्प्ले है
विज्ञापन
Samsung Galaxy J5 (2017) Update: सैमसंग लगातार अपने लो-एंड स्मार्टफोन के लिए Android Pie Update को जा कर रही है। सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017) को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। गैलेक्सी जे5 (2017) को मिले अपडेट को बैच बनाकर रोल आउट किया गया है। आइए अब आपको सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017) को मिले अपडेट के बारे में जानकारी देते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017) को दो साल पहले एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ लॉन्च किया गया है और पिछले साल अगस्त में हैंडसेट को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिला था। सैमसंग ने अब Galaxy J5 (2017) के सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करने के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट को जारी कर दिया है। SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017) के लिए जारी अपडेट को फिलहाल रूस में रोल आउट किया गया है और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अपडेट को बैच बनाकर रोल आउट किया गया है।

अपडेट अगस्त 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। सैमसंग ने फिलहाल इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है कि आखिर सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017) के लिए अपडेट को अन्य मार्केट के लिए कब तक जारी किया जाएगा। अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो आप सेटिंग्स में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017) में 5.2 इंच का (1280 x 720 पिक्सल) एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौज़ूद है 3000 एमएएच की बैटरी। इसमें एफ/1.7 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसके साथ एक एलईडी फ्लैश भी है। सैमसंग के इस फोन का फ्रंट कैमरा भी 13 मेगापिक्सल का है। फ्रंट सेंसर का अपर्चर एफ/1.9 है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  2. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  3. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  4. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  7. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  8. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  9. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  10. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »