Samsung Galaxy J4, Galaxy J6 के स्पेसिफिकेशन लीक

Samsung Galaxy J4 और Galaxy J6 के स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। सैमसंग गैलेक्सी जे4 के ऑफिशियल सपोर्ट पेज पर नज़र आने के बाद नई जानकारियां सामने आनी शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 मई 2018 16:18 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy J4 और Galaxy J6 के स्पेसिफिकेशन का चला पता
  • ऑफिशियल सपोर्ट पेज पर दस्तक दे चुका है हैंडसेट
  • गैलेक्सी जे6 मॉडल नंबर एसएम-जे600एफ के साथ देखा गया था

Samsung Galaxy J4, Galaxy J6

Samsung Galaxy J4 और Galaxy J6 के स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। सैमसंग गैलेक्सी जे4 के ऑफिशियल सपोर्ट पेज पर नज़र आने के बाद नई जानकारियां सामने आनी शुरू हो गई हैं। फरवरी की गीकबेंच लिस्टिंग में भी गैलेक्सी जे6 मॉडल नंबर एसएम-जे600एफ के साथ देखा गया है। इसी तरह सैमसंग गैलेक्सी जे-सीरीज़ के मॉडल में एस बाइक मोड होने की बात कही गई थी। चर्चा है कि इसमें अल्ट्रा डेटा सेविंग फीचर भी होगा। ये दोनों फीचर फोन को बाज़ार में 'हिट' करवाने में कितने मददगार साबित होंगे, यह वक्त बताएगा।

सैममोबाइल के मुताबिक, Samsung Galaxy J6 में 5.6 इंच का एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले होगा। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर एक्सीनोस 7870 प्रोसेसर होगा। इसमें 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी रैम विकल्प होंगे। साथ ही 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर व 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर होने की बात कही गई है। बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। ऐसे स्मार्टफोन हम Asus, Vivo और Xiaomi के पहले भी देख चुके हैं। वहीं, Galaxy J6 के 32 व 64 जीबी स्टोरेज विकल्पों में आने की उम्मीद है। स्टोरेज को बढ़ाया जाना संभव होगा। दावा किया गया है कि फोन डुअल सिम होगा। इसे पावर देगी 3000 एमएएच की बैटरी। मेटल बॉडी से लैस यह फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है।
Advertisement

अब आते हैं Galaxy J4 पर, जो ताइवानी के एनसीसी में अप्रूवल के लिए देखा गया है। इसमें 5.5 इंच का स्टैंडर्ड एचडी डिस्प्ले होगा। फोन में एलसीडी या एमोलेड पैनल में से किसी एक की पुष्टि नहीं हुई है। फोन में एक्सीनोस 7570 प्रोसेसर काम करता है। जुगलबंदी के लिए दिए जा सकते हैं 2 जीबी व 3 जीबी रैम विकल्प। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर होगा। साथ ही 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर इसमें दिए जाने की चर्चा है। दोनों सेंसर के साथ एलईडी फ्लैश होगा। हैंडसेट में डुअल सिम स्लॉट हो सकते हैं। बैटरी 3000 एमएएच की दी जाएगी।

कुल मिलाकर सैमसंग ने एंड्रॉयड 8.0 ओरियो को  Galaxy J4 और Galaxy J6 के लिए चुना गया है। हम यह कह सकते हैं कि सैमसंग एक्सपीरियंस में ओरियो का अनुभव भी अब यूज़र को जुड़कर मिलेगा। सैमसंग ने हालांकि Galaxy J4 और Galaxy J6 के लॉन्च को लेकर आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं कहा है। दोनों गैलेक्सी जे-सीरीज़ के मॉडल के गैलेक्सी जे8 के आस-पास लॉन्च होने की उम्मीद है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

एक्सीनोस 7570

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great display quality
  • Sleek design
  • Excellent battery life
  • Bad
  • Below-average cameras
  • Lots of software bloat
  • Weak processor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.60 इंच

प्रोसेसर

एक्सीनोस 7870

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1480 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, samsung galaxy j4, galaxy j6, galaxy j series leak
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.