Samsung Galaxy J2 (2018) की तस्वीरें लीक, कीमत का भी पता चला

Samsung Galaxy A8 (2018) और Galaxy A8+ (2018) को लॉन्च करने के कुछ दिनों बाद ही सैमसंग के गैलेक्सी जे2 (2018) की प्रोडक्ट तस्वीरें सार्वजनिक हो गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बजट स्मार्टफोन को रूस के साथ अन्य इमर्जिंग मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Galaxy J2 (2018) की तस्वीरें लीक, कीमत का भी पता चला
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy J2 (2018) का मॉडल नंबर SM-J250 है
  • इस हैंडसेट की कीमत 115 यूरो (करीब 8,730 रुपये) होगी
  • गैलेक्सी जे2 (2018) के कथित प्रोडक्ट तस्वीरों को सार्वजनिक किया गया
विज्ञापन
Samsung Galaxy A8 (2018) और Galaxy A8+ (2018) को लॉन्च करने के कुछ दिनों बाद ही सैमसंग के गैलेक्सी जे2 (2018) की प्रोडक्ट तस्वीरें सार्वजनिक हो गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बजट स्मार्टफोन को रूस के साथ अन्य इमर्जिंग मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले हफ्तों में इस हैंडसेट को लॉन्च करेगी।

Samsung Galaxy J2 (2018) का मॉडल नंबर SM-J250 है और इसके बारे में जानकारी जर्मन वेबसाइट WinFuture.de द्वारा दी गई है। इस वेबसाइट ने सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2018) के कथित प्रोडक्ट तस्वीरों को भी सार्वजनिक किया है। तस्वीरों में स्मार्टफोन का हर हिस्सा साफ नज़र आ रहा है। बताया गया है कि इस हैंडसेट की कीमत 115 यूरो (करीब 8,730 रुपये) होगी, जो इसे एक बजट स्मार्टफोन बनाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2018) एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। गैलेक्सी जे2 (2018) में 16:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 5 इंच का क्यूएचडी (540x960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है। यह 1.5 जीबी रैम के साथ आएगा।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो सैमसंग के इस कैमरे में 8 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है और सेल्फी कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। दोनों ही सेंसर के साथ फ्लैश दिए जाने की उम्मीद है। Galaxy J2 (2018) की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और यूज़र माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

दावा किया गया है कि ब्लूटूथ 4.2, एन-डब्ल्यूलैन, एलटीई कैट 4 और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फीचर इसका हिस्सा होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन के अंदर 2600 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। Galaxy J2 (2018) का वज़न 153 ग्राम होने का अनुमान है।

याद रहे कि Samsung Galaxy J2 (2017) को इस साल ही अक्टूबर महीने में भारत में लॉन्च किया गया था। 4.7 इंच वाले क्यूएचडी डिस्प्ले से लैस इस हैंडसेट की कीमत 7,390 रुपये थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  4. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  5. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  6. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  8. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  9. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  10. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »